Shukriya
hindiworship
Shukriya
Instrument: guitar
क्या दे सकता हूँ, क्या ला सकता हूँ, कहता तुझे बस शुक्रिया। (2)
1. तुझमें ही मेरी सुबह तुझमें ही हर शाम,
तुझसे ही करता शुरू हर कोई काम। (2)
शुक्रिया करता हूँ मैं लेकर तेरा नाम,
आदर और धन्यवाद आज तेरे नाम।
शुक्रिया...शुक्रिया... शुक्रिया... तेरा,
शुक्रिया... शुक्रिया... शुक्रिया यीशु... तेरा... ।
2. सारी दुनिया तेरी है, सब कुछ तूने बनाया है। (2)
मुझको भी तूने बनाया है, तेरे जैसा किया है।
क्या दे सकता हूँ क्या ला सकता हूँ, कहता तुझे बस शुक्रिया। (2)
शुक्रिया... शुक्रिया...शुक्रिया... तेरा,
शुक्रिया...शुक्रिया...शुक्रिया यीशु तेरा... ।