तेरे सम्मुख शीश नवाते
C
hindiOriginal Key: Crepentance
तेरे सम्मुख शीश नवाते
Key: C
Instrument: guitar
C F G C C F G C
तेरे सम्मुख शीश नवाते, हे जग के करतार, डूबे हुओं को दे दो सहारा, कर दो बेड़ा पार।
C G C
1. पाप के बादल सिर पर छाये, घिरा हुआ तूफान
C G F C
तुम बिन नैय्या कौन संभाले, मेरे प्रभु महान,
C F G C
आ के बचा लो प्राण हमारे, जग के खेवनहार।
C G C
2. जन्म के अंधो को दी आँखें, रोगी लिए बचाये
C G F C
पाप क्षमा किए, सब पापिन के, मुर्दे दिए जिलाए,
C F G C
पापी हृदय हम भी लाए, धो दो तारणहार।
C G C
3. सुन्दर पक्षी पर्वत सागर, सबके सृजनहार
C G F C
आके विराजो मन-मंदिर में, बन्दे करे पुकार,
C F G C
व्याकुल हृदय तुझको पुकारे, आजा तारणहार।