Loading account

1 यूहन्ना 4:8

वह जो प्रेम नहीं करता परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 यूहन्ना 4

5वे संसार के हैं, इसलिए संसार की बातें बोलते हैं, और संसार उनकी सुनता है।

6हम परमेश्वर से हैं; वह जो परमेश्वर को जानता है, हमारी सुनता है; और जो परमेश्वर से नहीं, हमारी नहीं सुनता। इसी से हम सत्य की आत्मा और भ्रान्ति की आत्मा को पहिचानते है।

7प्रियो, हम आपस में प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। प्रत्येक जो प्रेम करता है, परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।

8वह जो प्रेम नहीं करता परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।

9परमेश्वर का प्रेम हम में इसी से प्रकट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवन पाए।

10प्रेम इस में नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया, परन्तु इसमें है कि उसने हमसे प्रेम किया और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिए अपने पुत्र को भेजा।

11प्रियो, यदि परमेश्वर ने हमसे ऐसा प्रेम किया तो हमको भी एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 यूहन्ना 4

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 4:16

    जो प्रेम परमेश्वर हमसे रखता है, उसे हम जान गए हैं और हमने उस पर विश्वास किया है। परमेश्वर प्रेम है; जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है, और परमेश्वर उसमे।

  • 1 यूहन्ना 4:7

    प्रियो, हम आपस में प्रेम करें, क्योंकि प्रेम परमेश्वर से है। प्रत्येक जो प्रेम करता है, परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है और परमेश्वर को जानता है।

  • 2 कुरिन्थियों 13:11

    अब अन्त में, हे भाइयो, आनन्दित होओ, सिद्ध होते जाओ, शान्ति प्राप्त करो, एक मन रखो, मेल-पूर्वक रहो, और प्रेम तथा शान्ति का परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेगा।

  • इफिसियों 2:4

    परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस महान् प्रेम के कारण जिस से उसने हमसे प्रेम किया,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).