1 तीमुथियुस 6:12
विश्वास की अच्छी कुशती लड़। अनन्त जीवन को पकड़े रह जिसके लिए तू बुलाया गया था और जिसकी उत्तम गवाही तू ने अनेक गवाहों के सम्मुख दी थी
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 तीमुथियुस 6
9परन्तु जो धनवान होना चाहते है, वे प्रलोभन, फन्दे में, और अनेक मूर्खतापूर्ण और हानिकारक लालसाओं में पड़ जाते हैं जो मनुष्य को पतन तथा विनाश के गर्त में गिरा देती है।
10क्योंकि धन का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है। कुछ लोगों ने इसकी लालसा में विश्वास से भटक कर अपने आप को अनेक दुखों से छलनी बना डाला है।
11परन्तु हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग, और धार्मिकता, भक्ति , विश्वास, प्रेम, धैर्य और नम्रता का पीछा कर।
12विश्वास की अच्छी कुशती लड़। अनन्त जीवन को पकड़े रह जिसके लिए तू बुलाया गया था और जिसकी उत्तम गवाही तू ने अनेक गवाहों के सम्मुख दी थी
13मैं सब के जीवनदाता परमेश्वर और मसीह यीशु की उपस्थिति में, जिसने पुन्तियुस पिलातुस के सम्मुख उत्तम साक्षी दी, तुझ को यह दृढ़ आज्ञा देता हूं
14कि हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रकट होने तक इस आज्ञा का निष्कलंक व निर्दोष रूप से पालन कर,
15जिसे वह उचित समय पर प्रकट करेगा-वह जो परमधन्य है और एकमात्र सम्राट, राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु,
संबंधित पद
- 1 पतरस 5:10
तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।
- 1 तीमुथियुस 1:18
हे मेरे पुत्र तीमुथियुस, तेरे विषय में जो भविष्यद्वाणियां पहिले ही की गई थीं उन्हीं के अनुसार मैं तुझे यह आज्ञा सौंपता हूं कि उनके द्वारा तू कुशलता से लड़,
- 1 कुरिन्थियों 9:25–26
खेल-प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी सभी प्रकार का संयम रखता है। वह तो नष्ट होने वाले मुकुट की प्राप्ति के लिए यह सब कुछ करता है, परन्तु हम नष्ट न होने वाले मुकुट के लिए करते है।
- 2 तीमुथियुस 4:7
मैं अच्छी कुशती लड़ चुका हूं, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रक्षा की है।
- इफिसियों 6:10–18
अतः प्रभु और उसके सामर्थ्य की शक्ति में बलवान बनो।
- फिलिप्पियों 3:12–14
यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं या सिद्ध हो चुका हूं, पर उस उद्देशय की पूर्ति के लिए अग्रसर होता जाता हूं, जिसके लिए मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).