Loading account

गलातियों 5:13

हे भाइयो, तुम स्वतन्त्र होने के लिए बुलाए गए हो। इस स्वतन्त्रता को शारीरिक इच्छा पूर्ण करने का साधन न बनाओ, परन्तु प्रेम से एक दूसरे की सेवा करो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: गलातियों 5

10मुझे प्रभु में तुम पर भरोसा है कि तुम किसी अन्य विचारधारा को नहीं अपनाओगे, परन्तु तुम्हें घबरा देने वाला, चाहे वह कोई क्यों न हो, दण्ड भोगेगा।

11परन्तु हे भाइयो, यदि मैं अब तक ख़तना का प्रचार करता हूं तो क्यों सताया जाता हूं? फिर तो क्रूस के मार्ग पर जो ठोकर थी वह समाप्त हो गई।

12भला होता कि जो तुम्हें विचलित कर रहे हैं वे स्वयं अपना ही अंग काट डालते।

13हे भाइयो, तुम स्वतन्त्र होने के लिए बुलाए गए हो। इस स्वतन्त्रता को शारीरिक इच्छा पूर्ण करने का साधन न बनाओ, परन्तु प्रेम से एक दूसरे की सेवा करो।

14क्योंकि सम्पूर्ण व्यवस्था इस कथन के एक ही शब्द में पूर्ण हो जाती हैः ‘‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।’’

15परन्तु यदि तुम एक दूसरे को दांत से काटते और फाड़ खाते हो तो सावधान रहो कि कहीं एक दूसरे का सर्वनाश न कर दो।

16परन्तु मैं कहता हूं कि पवित्र आत्मा के अनुसार चलो तो तुम शारीरिक इच्छाओं को किसी रीति से पूर्ण नहीं करोगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: गलातियों 5

संबंधित पद

  • 1 पतरस 2:16

    स्वतन्त्र मनुष्यों के समान कार्य करो, पर अपनी स्वतन्त्रता को बुराई के लिए आड़ न बनाओ। परमेश्वर के दासों की भांति उसका उपयोग करो।

  • 1 कुरिन्थियों 9:19

    यघपि मैं सब मनुष्यों से स्वतन्त्र हूं, फिर भी मैंने अपने आप को सब का दास बना लिया है कि और भी अधिक लोगों को जीत सकू।

  • 1 कुरिन्थियों 8:9

    सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी यह स्वतन्त्रता निर्बलों कें लिए ठोकर का कारण बन जाए।

  • रोमियों 15:1–2

    हम बलवानों को चाहिए कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें, न कि अपने आप को प्रसन्न करे।

  • गलातियों 5:14

    क्योंकि सम्पूर्ण व्यवस्था इस कथन के एक ही शब्द में पूर्ण हो जाती हैः ‘‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।’’

  • इफिसियों 5:21

    और मसीह के भय में एक दूसरे के अधीन रहो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).