Loading account

हबक्कूक 3:19

प्रभु यहोवा मेरा बल है, उसने मेरे पैर को हिरनी के पैरों के समान बना दिया है, वह मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है। (संगीत निर्देशकके लिए मेरे तारदार साजों के साथ।)

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: हबक्कूक 3

16मैं सुनकर भीतर ही भीतर कांप उठा, इसे सुनकर मेरे होंठ थरथराने लगे, मेरी हड्डियां गलने लगीं और मैं खड़े-खड़े कांपने लगा, फिर भी मैं बड़े धीरज से उस संकट के दिन की प्रतीक्षा करूंगा जो हम पर चढ़ाई करने वालों पर आएगा

17चाहे अंजीर का वृक्ष न फूले, न दाखलताओं में फल लगे, और जैतून वृक्ष फल न दे, खेतों में अनाज उत्पन्न न हो, और भेड़शालाओं से भेड़-बकरियां जाती रहे और थानों में गाय-बैल न रहे।

18फिर भी यहोवा के कारण मैं आनन्दित रहूंगा और अपने उद्धार कर्त्ता परमेश्वर में मग्न रहूंगा।

19प्रभु यहोवा मेरा बल है, उसने मेरे पैर को हिरनी के पैरों के समान बना दिया है, वह मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर चलाता है। (संगीत निर्देशकके लिए मेरे तारदार साजों के साथ।)

पूरा अध्याय पढ़ें: हबक्कूक 3

संबंधित पद

  • फिलिप्पियों 4:13

    जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।

  • व्यवस्थाविवरण 32:13

    उसने उसको पृथ्वी के ऊँचे स्थानों पर सवार कराया, उसने उसे खेतों की उपज खिलाई, उसने उनको चट्टान में से मधु वरन् चकमक की चट्टान में से तेल चुसाया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).