Loading account

पुराना नियम · होशे · अध्याय 13 / 14

होशे 13

1जब एप्रैम बोलता था तो लोग कांपते थे। वह इस्राएल में बडा़ था, परन्तु बाल के कारण दोषी होकर मर गया।

2पर अब वे पाप पर पाप करते जाते हैं, और अपने लिए ढली हूई मूर्तियां बनाते है। वे बड़ी कुशलता से अपनी चांदी की मूर्तियां बनाते है। ये सब की सब कारीगर की कारीगरी है। इनके विषय में वे कहते हैं, “बलिदान चढ़ाने वाले मनुष्य इन बछड़ों को चूमे।”

3इसलिए वे प्रातःकाल के कुहरे, शीघ्र लुप्त हो जाने वाली ओस, खलिहान के उड़ाए जाने वाले भूसे, तथा भट्ठे से निकलने वाले धुएं के समान ठहरेंगे।

4“फिर भी मिस्र देश के समय से मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं; तू मुझे छोड़ किसी और को परमेश्वर न मानना, क्योंकि मुझे छोड़ काई उद्धारकर्ता नही।

5मैंने तेरी देखभाल मरफ़स्थल में अर्थात् सूखे प्रदेश में की।

6जब उन्हें खाने को मिला, वे तृप्त हो गए। तृप्त होने पर उनका मन घमंड से भर गया, इस कारण वे मुझे भूल गए।

7अतः मैं उनके लिए सिंह के समान ठहरूंगा, चीते के समान राह में उनकी घात लगाए रहूंगा।

8बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान मैं उन पर टूट पड़ूंगा, मैं उनके सीने को फाड़ डालूंगा। सिंहनी के समान मैं उनको वहीं निगल लूंगा। वन-पशु उन्हें फाड़ डालेगा।

9हे इस्राएल, यह तेरे विनाश का कारण है, कि तुम मेरे अर्थात् अपने सहायक के विरोधी हो।

10अब तेरा राजा कहां रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहां रहे जिनसे तूने कहा कि मेरे लिए राजा और शासक नियुक्त करो?

11मैंने अपने क्रोध में तुझे राजा दिया, और रोष में आकर उसे हटा भी दिया।

12एप्रैम का अधर्म गठरी में बंधा है, उसका पाप खाते में अंकित है।

13उसको उत्पन्न करने के लिए प्रसव पीड़ा उठ रही है, परन्तु वह बुद्धिमान पुत्र नही। वह तो समय आने पर भी जन्म लेने में देर करता है।

14मैं उन्हें अधोलोक के हाथ से छुड़ा लूंगा, मैं उन्हें मृत्यु से छुटकारा दूंगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहां रही? हे अधोलोक, तेरा डंक कहां? मेरी दृष्टि से करफ़णा ओझल हो जाएगी।

15चाहे वह अपने भाइयों में समृद्ध हो जाए, फिर भी पुरवाई चलेगी, यहोवा की आंधी मरफ़स्थल से चलेगी और उसका कुंड सूख जाएगा और उसका सोता निर्जल हो जाएगा। उसके ख़जाने में से सब मूल्यवान वस्तुएं वह लूट ले जाएगा।

16अपने परमेश्वर से विद्रोह करने के कारण सामरिया दोषी ठहराया जाएगा। उसके लोग तलवार से मारे जाएंगे, उनके बच्चे पटक कर टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे, और उनकी गर्भवती स्रियां चीर डाली जाएंगी।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)