पुराना नियम · यहोशू · अध्याय 16 / 24
यहोशू 16
1चिट्ठी निकालने के द्वारा यूसुफ की सन्तान के भाग की सीमा यरीहो के पास की यरदन नदी से यरीहो के पूर्व के सोते से होते हुए जंगल की ओर तथा यरीहो से पहाड़ी देश होते हुए बेत-एल तक पहुँची।
2फिर बेत-एल से वह लूज और आगे बढ़ती हुई एरेकियों की सीमा से होती हुई अतारोत पर जा निकली।
3फिर वह पश्चिम की ओर यपलेतियों की सीमा से उतरकर नीचे बेत-होरोन की सीमा को छूते हुए गेजेर पहुंची और समुद्र पर निकली।
4तब यूसुफ के पुत्र मनश्शे और एप्रैम की सन्तान ने अपना-अपना भाग प्राप्त किया।
5एप्रैमियों का भाग उनके कुलों के अनुसार यह थाः पूर्व में सीमा अत्रेत-अदार से ऊपर बेत-होरोन तक थी।
6तब उत्तर में सीमा-रेखा मिकमतात से पश्चिम की ओर, तथा पूर्व में तानत-शीलो तक, और वहां से बढ़कर यानोह तक जाती थी।
7फिर यानोह से वह अतारोत और नारा को उतरती हुई यरीहो होकर यरदन पर निकली।
8सीमा-रेखा तप्पूह से पश्चिम की ओर बढ़ती हुई काना के नाले से होकर समुद्र पर जा निकली। एप्रैमियों के गोत्र का भाग उनके कुलों के अनुसार यही ठहरा।
9इसके साथ मनश्शेइयों के भाग के मध्य एप्रैमियों के लिए अपने-अपने गांवों सहित कुछ नगर अलग किए गए।
10परन्तु उन्होंने गेजेर में रहने वाले कनानियों को न निकाला। इसलिए कनानी लोग एप्रैमियों के बीच बन्धुवा मजदूर होकर आज तक बसे हुए है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)