Loading account

पुराना नियम · लैव्यवस्था · अध्याय 12 / 27

लैव्यवस्था 12

1तब यहोवा ने मूसा से कहा,

2“इस्राएलियों से कहः जब कोई स्त्री गर्भवती होकर लड़के को जन्म दे, तब वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी, जिस प्रकार वह ट्टतुमती होने के दिनों में अशुद्ध रहा करती थी।

3और आठवें दिन लड़के का ख़तना किया जाए।

4तब वह स्त्री अपने शुद्ध करने वाले रफ़धिर में तैंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे न हो जाएं, तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को स्पर्श करे और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।

5परन्तु यदि वह पुत्री को जन्म दे तब वह दो सप्ताह तक अशुद्ध रहे जैसा कि ट्टतुमती के समय में; और वह स्त्री छियासठ दिन अपने शुद्ध करने वाले रफ़धिर में रहे।

6“जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हो जाएं, तब चाहे उसे पुत्र हुआ हो या पुत्री, वह स्त्री होमबलि के लिए एक वर्ष का मेमना, और पापबलि के लिए कबूतरी का बच्चा, या पंडुकी, याजक के पास मिलापवाले तम्बू के द्वार पर लाए।

7तब याजक भेंट को यहोवा के सामने चढ़ाकर उस स्त्री के लिए प्रायश्चित्त करे, और वह अपने रफ़धिर के बहने की अशुद्धता से शुद्ध हो जाएगी। जिस स्त्री को पुत्र या पुत्री उत्पन्न हो उसके लिए यही व्यवस्था है।

8परन्तु यदि वह स्त्री मेमना देने में असमर्थ हो तो वह दो पंडुकी या कबूतर के दो बच्चे लेकर, एक को होमबलि और दूसरे को पापबलि के लिए दे; और याजक उसके लिए प्रायश्चित्त करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)