Loading account

फिलिप्पियों 3:14

लक्ष्य की ओर दौड़ा जाता हूं कि वह इनाम पाऊं जिसके लिए परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: फिलिप्पियों 3

11कि मैं भी मृतकों के पुनरुत्थान को प्राप्त कर सकू।

12यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं या सिद्ध हो चुका हूं, पर उस उद्देशय की पूर्ति के लिए अग्रसर होता जाता हूं, जिसके लिए मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।

13हे भाइयो, मेरी धारणा यह नहीं कि मैं प्राप्त कर चुका हूं, परन्तु यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें भूल कर आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ,

14लक्ष्य की ओर दौड़ा जाता हूं कि वह इनाम पाऊं जिसके लिए परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।

15अतः हम में से जितने परिपक्व हैं यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा मतभेद हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रकट कर देगा।

16जिस स्तर तक हम पहुंच चुके हैं, उसी के अनुसार आचरण करे।

17भाइयो, तुम सब मिलकर मेरा अनुकरण करो, और उन्हें ध्यान से देखो जो इस रीति से चलते हैं जिसका नमूना तुम हम में देखते हो;

पूरा अध्याय पढ़ें: फिलिप्पियों 3

संबंधित पद

  • 1 कुरिन्थियों 9:24

    क्या तुम नहीं जानते कि दौड़ में दौड़ते तो सब ही हैं, परन्तु पुरस्कार केवल एक ही को मिलता है? तुम भी इस प्रकार दौड़ो कि जीत सको।

  • 1 पतरस 5:10

    तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।

  • प्रकाशितवाक्य 3:21

    जो जय पाए उसे मैं अपने साथ अपने सिंहासन पर बैठने दूंगा, जैसे मैं भी जय पाकर पिता के साथ उसके सिंहासन पर बैठा हू।

  • 2 तीमुथियुस 4:7–8

    मैं अच्छी कुशती लड़ चुका हूं, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रक्षा की है।

  • रोमियों 8:28–30

    हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिए वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए है।

  • 1 थिस्सलुनीकियों 2:12

    कि तुम परमेश्वर के योग्य चाल चलो, जो तुम्हें अपने राज्य और महिमा में बुलाता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).