भजन संहिता 100:4
उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसे धन्यवाद दो और उसके नाम को धन्य कहो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 100
1धन्यवाद का भजन। हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जय-जयकार करो।
2आनन्द से यहोवा की आराधना करो; जय-जयकार करते हुए उसके सम्मुख आओ।
3जान लो कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हमको बनाया और हम उसी के हैं, हम उसकी प्रजा और उसकी चरागाह की भेड़ें है।
4उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसे धन्यवाद दो और उसके नाम को धन्य कहो।
5क्योंकि यहोवा भला है; उसकी करुणा सदा की है, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 3:16–17
मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
- इब्रानियों 13:15
अतः हम यीशु के द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान परमेश्वर को सर्वदा चढ़ाया करें, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते है।
- 1 इतिहास 29:13
और इसलिए अब हे हमारे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते और तेरे महिमायुक्त नाम की स्तुति करते है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).