भजन संहिता 19:7
यहोवा की व्यवस्था सिद्ध है, जो प्राण को पुनः नया कर देती है; यहोवा के नियम विश्वसनीय हैं, जो भोलों को बुद्धिमान बना देते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 19
4उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज उठा है, उनके बोल संसार के कोने-कोने तक पहुंच गए है। उनमें उसने सूर्य के लिए एक तम्बू खड़ा किया है,
5जो एक दूल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है; वह एक शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने के लिए हर्षित होता है।
6उसका निकलना आकाशमंडल के एक सिरे से होता है, और वह उसके दूसरे सिरे तक चक्कर काटता है; और ऐसा कुछ भी नहीं जिस तक उसकी गर्मी न पहुंचे।
7यहोवा की व्यवस्था सिद्ध है, जो प्राण को पुनः नया कर देती है; यहोवा के नियम विश्वसनीय हैं, जो भोलों को बुद्धिमान बना देते है।
8यहोवा के उपदेश सही हैं, जो हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा शुद्ध है, जो आंखों को ज्योतिर्मय कर देती है।
9यहोवा का भय निर्मल है, जो अनन्तकाल तक बना रहता है; यहोवा की विधियां सत्य हैं, और पूर्णतः धर्ममय है।
10वे सोने से, हां, बहुत-से ताए हुए सोने से भी अधिक मनभावने हैं; वे तो मुध से, यहां तक कि टपकने वाले छत्ते से भी मधुर है।
संबंधित पद
- कुलुस्सियों 3:16
मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
- नीतिवचन 1:4
और भोले-भालों को समझ, तथा युवकों को ज्ञान और विवेक प्राप्त हो।
- 2 तीमुथियुस 3:15–17
और बचपन ही से पवित्रशास्त्र तेरा जाना हुआ है जो मसीह यीशु में विश्वास के द्वारा तुझे उद्धार पाने के लिए बुद्धि दे सकता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).