भजन संहिता 23:6
निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी, और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूंगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 23
3वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
5तू मेरे शत्रुओं के सामने मेरे लिए मेज लगाता है, तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है, मेरा प्याला उमड़ रहा है।
6निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी, और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूंगा।
संबंधित पद
- 2 तीमुथियुस 4:18
प्रभु मुझे प्रत्येक दुज्कर्म से छुड़ाएगा और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुंचाएगा। उस की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
- 2 कुरिन्थियों 5:1
क्योंकि हम जानते हैं कि यदि हमारा पृथ्वी पर का तम्बू सदृश घर गिरा दिया जाए, तो परमेश्वर से हमें स्वर्ग में ऐसा भवन मिलेगा जो हाथों से बना हुआ नहीं, परन्तु चिरस्थायी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).