पुराना नियम · 1 इतिहास · अध्याय 1 / 29
1 इतिहास 1
1आदम, शेत, एनोश,
2केनान, महललेल, येरेद,
3हनोक, मतूशेलह, लेमेक,
4नूह, शेम, हाम, और येपेत।
5येपेत के पुत्रः गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास।
6और गोमेर के पुत्रः अशकनज, दीपत और तोगर्मा।
7और यावान के पुत्रः एलीशा, तर्शीश, तथा कित्ती और रोदानी लोग।
8हाम के पुत्रः कूश, मिस्र, पूत, और कनान।
9और कूश के पुत्रः सबा, हबीला, सबता, रामा और सब्तका; और रामा के पुत्रः शबा और ददान।
10और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ। पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ।
11और मिस्र से लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही,
12पत्रूसी, कसलूही जिससे पलिश्ती निकले, और कप्तोरी उत्पन्न हुए।
13और कनान से उसका ज्येष्ठ पुत्र सीदोन, और हित्त,
14तथा यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
15हिव्वी, अर्की, सीनी,
16अर्वदी, समारी, और हमाती उत्पन्न हुए।
17शेम का पुत्रः इलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक उत्पन्न हुए।
18अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।
19और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए। एक का नाम पेलेग रखा गया, क्योंकि उसके दिनों में पृथ्वी बांटी गई थी। उसके भाई का नाम योक्तान था।
20और योक्तान से अल्मोदाद, शुलेप, हसर्मावेत, येरह,
21हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,
22एबाल, अबीमा-एल, ‘शबा,
23ओपीर, हवीला और योबाब उत्पन्न हुए। ये सब योक्तान के पुत्र थे।
24शेम, अर्पक्षद, शेलह,
25एबेर, पेलेग, रू,
26सरूग, नाहोर, तेरह,
27अब्राम अर्थात् इब्राहीम।
28इब्राहीम के पुत्र इसहाक और इश्माएल थे।
29इनकी वंशावलियां ये हैः इश्माएल का ज्येष्ठ नबायोत, फिर केदार, अद्बेल मिबसाम,
30मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,
31यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र थे।
32इब्रहीम की रखैल कतुरा से जिम्रान, योक्षान, मदान, मिघान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्रः शबा और ददान।
33और मिघान के पुत्रः एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एलदा। ये सब कतूरा के वंशज थे।
34और इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्रः एसाव और इस्राएल।
35एसाव के पुत्रः एलीपज, रूएल, यूश, यालाम, और कोरह।
36एलीपज के पुत्रः तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना, और अमालेक।
37रूएल के पुत्रः नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा।
38और सेईर के पुत्रः लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर, और दीशान।
39और लोतान के पुत्र होरी और होमाम। और लोतान की बहन तिम्ना थी।
40शोबाल के पुत्रः अल्यान, मानहत, एबाल, शपी, और ओनाम। और सिबोन के पुत्रः अय्या और अना।
41अना का पुत्रः दीशोन। और दीशोन के पुत्रः हम्रान, एशबान, यित्रन, और करान।
42एसेर के पुत्रः बिल्हान, जावान, और याकान। दीशान के पुत्रः ऊस और अरान।
43इस्राएलियों के राजाओं के राज्य करने से पहले एदोम के देश पर राजाओं ने राज्य किया। बोर का पुत्र बेला था, और उसके नगर का नाम दिन्हावा था।
44बेला की मृत्यु के पश्चात् बोस्राई जेरह का पुत्र योआब उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
45योआब की मृत्यु के पश्चात् तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
46हूशाम की मृत्यु के पश्चात् तो बदद का पुत्र हदद, जिसने मिघानियों को मोआब के मैदान में परास्त किया, उसके स्थान पर राज्य करने लगा, और उसके नगर का नाम अवीत था।
47हदद की मृत्यु के पश्चात् मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
48सम्ला की मृत्यु के पश्चात् शाऊल जो महानद तट के रहोबोत नगर का था, उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
49शाऊल की मृत्यु के पश्चात् अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
50बाल्हानान की मुत्यु के पश्चात् हदद उसके स्थान पर राज्य करने लगा। उसके नगर का नाम पाई था, और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेजाहाब की नातिन और मत्रेद की पुत्री थी।
51तब हदद की मृत्यु हो गई। अब एदोम के प्रधान ये थेः प्रधान तिम्ना, प्रधान अल्या, प्रधान यतेत,
52प्रधान ओहोलीबामा, प्रधान एला, प्रधान पीनोन,
53प्रधान कनज, प्रधान तेमान, प्रधान मिबसार,
54प्रधान मग्दीएल, प्रधान ईराम। ये एदोम के प्रधान हुए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)