Loading account

पुराना नियम · 1 इतिहास · अध्याय 2 / 29

1 इतिहास 2

1इस्राएल के पुत्र ये हैं: रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,

2दान यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर।

3यहूदा के पुत्र थे एर, ओनान और शेला। उसके ये तीनों पुत्र बतशू नामक एक कनानी स्री से उत्पन्न हुए। और यहूदा का ज्येष्ठ पुत्र एर तो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण यहोवा ने उसको मार डाला।

4यहूदा की बहू तामार से, पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के कुल पांच पुत्र हुए।

5पेरेस के पुत्र थे हेस्रोन और हामूल।

6और जेरह के पुत्र थे जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल, और दारा, सब मिलाकर पांच।

7और कर्मी का पुत्र आकार, जिसने अर्पण की वस्तु के निषेध का उल्लंघन किया और इस्राएलियों के कष्ट का कारण ठहरा।

8और एतान का पुत्र अजर्याह था।

9हेस्रोन के जो पुत्र उत्पन्न हुए वे यरह-मेल, राम और कलूबे थे।

10और राम से अम्मीनादाब, और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदा-वंशियों का अगुवा बना।

11और नहशोन से सल्मा, सल्मा से बोअज़,

12बोअज़ से ओबेद, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।

13और यिशै से उसका ज्येष्ठ पुत्र एलीआब, दूसरा अबीनादाब, तीसरा शिमा,

14चौथा नतनेल, पांचवां रद्दे,

15छठवां ओसेम, और सातवां दाऊद उत्पन्न हुआ।

16और उसकी बहनें सरूयाह और अबिगैल थी। और सरूयाह के तीन पुत्र अबिशै, योआब और असाहेल थे।

17और अबिगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

18हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नामक पत्नी से, और यरीओेत से पुत्र उत्पन्न हुए, और इसके पुत्र ये थेः येशेर, शोबाब और अर्दोन।

19जब अजूबा की मृत्यु हो गई, तब कालेब ने एप्रात से ब्याह कर लिया, जिससे हूर उत्पन्न हुआ।

20और हूर से ऊरी तथा ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ।

21इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की पुत्री के पास गया जिसे उसने तब ब्याह लिया जब वह साठ वर्ष का था। और उससे सगूब उत्पन्न हुआ।

22और सगूब से याईर उत्पन्न हुआ, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे।

23पर गशूर और अराम ने उनसे कनत और उसके गांवों सहित याईर की बस्तियों को भी अर्थात् कुल साठ नगरों को ले लिया। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्र थे।

24और कालेब-एप्राता में हेस्रोन की मृत्यु के बाद, हेस्रोन की पत्नी अबिय्याह से तको का पिता अशहूर उत्पन्न हुआ।

25और हेस्रोन के ज्येष्ठ पुत्र यरहमेल के पुत्र थेः राम जो उसका ज्येष्ठ पुत्र था, तब बूना, ओरेन, ओसेम, और अहिय्याह।

26और यरहमेल की एक और पत्नी थी जिसका नाम अतारा था, वह ओनाम की माता थी।

27और यरहमेल के ज्येष्ठ पुत्र राम के पुत्र मास, यामीन और एकेर थे।

28और ओनाम के पुत्र शम्मै और यादा थे। और शम्मै के पुत्र नादाब और अबीशूर थे।

29और अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था। उससे अहबान और मोलीद उत्पन्न हुए।

30और नादाब के पुत्र सेलेद और अप्पैम थे। और सेलेद निस्सन्तान मर गया।

31और अप्पैम का पुत्र यिशी था। और यिशी का पुत्र शेशान था। और शेशान का पुत्र अहलै था।

32और शम्मै के भाई यादा के पुत्र येतेर और योनातान थे। और येतेर निस्सन्तान मर गया।

33और योनातान के पुत्र पेलेत और जाजा थे। ये ही यरहमेल के वंशज हुए।

34शेशान का कोई पुत्र न था, केवन पुत्रियां थी। शेशान का यर्हा नामक एक मिस्री नौकर था।

35शेशान ने अपनी पुत्री का ब्याह उस नौकर यर्हा से करा दिया, जिससे अत्तै उत्पन्न हुआ।

36और अत्तै से नातान, नातान से ज़ाबाद,

37ज़ाबाद से एपलाल, एपलाल से ओबेद,

38ओबेद से येहू, येहू से अज़र्याह,

39अज़र्याह से हेलैस, हेलैस से एलासा,

40एलासा से सिस्मैं, सिस्मै से शल्लूम,

41शल्लूम से यकम्याह, और यकम्याह से एलीशामा उत्पन्न हुए।

42यरहमेल के भाई कालेब के वंशजः उसका ज्येष्ठ पुत्र मेशा जिससे जीप उत्पन्न हुआ, और उसका पिता मारेशा जो हेब्रोन का पिता था।

43हेब्रोन के पुत्र कोरह, तप्पूह, रेकेम, और शेमा थे।

44और शेमा से रहम, और रहम से योर्काम उत्पन्न हुआ।

45और शम्मै का पुत्र माओन था, और माओन से बेत्सूर उत्पन्न हुआ।

46कालेब की रखैल एपा से हारान, मोसा और गाज़ेज़ उत्पन्न हुए; और हारान से गाज़ेज़ उत्पन्न हुआ।

47याहदै के पुत्र थेः रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा, और शाप।

48और कालेब की रखैल माका से शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए।

49उससे मदमन्ना का पिता शाप तथा मकबेना और गीबा के पिता शवा भी उत्पन्न हुए; और कालेब की पुत्री अकसा थी।

50कालेब के वंशज ये हुएः एप्राता के ज्येष्ठ पुत्र हूर के पुत्रः किर्यत-यारीम का पिता शोबाल,

51बैतलहम का पिता सल्मा, और बेत-गादेर का पिता हारेप।

52और किर्यत-यारीम के पिता शोबाल के वंशज थेः हारोए, आधे मानहतवासी,

53और किर्यत-यारीम के घराने अर्थात् यित्री, पूती, शूमाती, और मिश्राई। इन से सोराई और एश्ताओली निकले।

54सल्मा के वंशज थेः बैतलहम, नतोपाई, अत्रेत-बेत-योआब, आधे मानहतवासी, सोरी,

55और याबेस में रहने वाले शास्रियों के घराने, अर्थात् तिराती, शिमाती, और सूकाती। ये रेकाब के घराने के मूलपुरफ़ष हम्मत के वंश वाले केनी है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)