Loading account

पुराना नियम · 1 इतिहास · अध्याय 3 / 29

1 इतिहास 3

1दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: ज्येष्ठ पुत्र अम्मोन यिज्रेली अहीनोअम से; दूसरा दानिएल कर्मेली अबीगैल सेः

2तीसरा अबशालोम गशूर के राजा तल्मै की पुत्री माका से, चौथा अदोनिय्याह, हग्गीत से,

3पांचवा शपत्याह अबीतल से और छठवां यित्रम उसकी पत्नी एग्ला से उत्पन्न हुआ।

4हेब्रोन में उसके छः पुत्र उत्पन्न हुए, और वहां उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया।

5और यरूशलेम में उसने तैंतीस वर्ष राज्य किया।

6और यिभार, एलीशामा, एलीपेलेत,

7नोगाह, नेपेग, और यापी,

8एलीशामा, एल्यादा, और एलीपेलेत-ये नौ थे।

9ये सब दाऊद के पुत्र थे, और इन्हें छोड़ रखेलियों के भी पुत्र थे, और तामार इनकी बहन थी।

10सुलैमान का पुत्र रहूबियाम था, और उससे अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और उससे आसा, और उससे यहोशापात,

11और उससे योराम, और उससे अहज्याह और उससे योआश ­

12और उससे अमस्याह, और उससे अजर्याह, और उससे योताम,

13और उससे आहाज़, और उससे हिजकिय्याह और उससे मनश्शे,

14और उससे आमोन, और उससे योशिय्याय उत्पन्न हुआ।

15और योशिय्याह के पुत्र ये थेः उसका ज्येष्ठ पुत्र योहानान, दूसरा यहोयाकीम, तीसरा सिदकिय्याह, और चौथा शल्लूम।

16और यहोयाकीम के वंशज थे उसका पुत्र यकोन्याह तथा पोता सिदकिय्याह।

17बन्दी यकोन्याह के वंशजः उसका पुत्र शालतीएल,

18फिर मल्कीराम, पदायाह, शेनन्सर, यकम्याह, होशामा, और नदब्याह।

19पदायाह के पुत्र थे जरफ़ब्बाबेल और शिमी। जरफ़ब्बाबेल के पुत्र थे मशुल्लाम और हनन्याह, और शालोमीत उनकी बहन थी।

20फिर थे हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसघाद और यूशब-हेसेद, कुल पांच।

21हनन्याह के वंशज ये थेः पलत्याह और यशायाह, और रपायाह, अर्नान, ओबघाह, और शकन्याह के पुत्र।

22और शकन्याह के वंशज ये थेः शमायाह और उसके पुत्र, अर्थात् हत्तूश, यिगाल, बारीह, नार्याह, और शपात, कुल छः जन।

23और नार्याह के पुत्र एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, कुल तीन थे।

24और एल्योएनै के पुत्र होद-व्याह, एल्याशीब, पलायाह, अक्कूब, योहानान, दलायाह और अनानी, कुल सात थे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)