पुराना नियम · 1 इतिहास · अध्याय 24 / 29
1 इतिहास 24
1हारून की सन्तानों के दल ये थे। हारून के पुत्र थेः नादाब, अबीहू, एलीआजार और ईतामार।
2परन्तु नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता की मृत्यु के पहले हो गई, और उनके कोई पुत्र न हुए। इसलिए एलीआजार और ईतामार ने याजक का काम किया।
3और दाऊद ने एलीआजार के वंशजों में से सादोक को और ईतामार के वंशजों में से अहीमेलेक को उनके पदों के अनुसार सेवा के लिए विभिन्न दलों में बांट दिया।
4और इसलिए कि ईतामार के वंशजों से अधिक एलीआजार के वंशजों में मुख्य पुरफ़ष पाए गए, अतः उन्होंने उनका विभाजन इस प्रकार कियाः एलीआज़ार के वंशजों में से उनके पूर्वजों के घरानों के अनुसार सोलह प्रधान थे, और ईतामार के वंशजों में उनके पूर्वजों के घरानों के अनुसार आठ प्रधान थे।
5इसलिए उनका विभाजन चिट्ठी डालकर समान रूप से किया गया; क्योंकि एलीआजार और ईतामार दोनों की सन्तानों में से पवित्रस्थान के सेवक एवं परमेश्वर के सेवक थे।
6और नतनेल अभिलेखक के पुत्र शमायाह ने जो लेवियों में से था, राजा, अधिकारियों, सादोक याजक, एब्यातार के पुत्र अहीमेलेक, और याजकों और लेवियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधानों की उपस्थिति में उनके नामों को लिपिबद्ध किया; पूर्वजों का एक घराना तो एलीआजार के वंश में से और एक ईतामार के वंश से लिया गया।
7और पहली चिट्ठी यहोयारीब के नाम पर निकली और दूसरी यदायाह के,
8तीसरी हारीम के, चौथी सोरीम के।
9पांचवीं मल्किय्याह के, छठी मिय्यामीन के,
10सातवीं हक्कोस के, आठवीं अबिय्याह के,
11नौवीं येशू के, दसवीं शकन्याह के,
12ग्यारहवीं एल्याशीब के , बारहवीं याकीम के,
13तेरहवीं हुप्पा के, चौदहवीं येसेबाब के,
14पन्द्रहवीं बिल्गा के, सोलहवीं इम्मेर के,
15सत्रहवीं हेजीर के, अठारहवीं हप्पित्सेस के,
16उन्नीसवीं पतह्याह के बीसवीं यहेजकेल के,
17इक्कीसवीं याकीन के, बाइसवीं गामूल के,
18तेईसवीं दलायाह के, और चौबीसवीं माज्याह के नाम पर निकली।
19उनको जो आज्ञा उनके पूर्वज हारून द्वारा यहोवा के भवन में आने के लिए मिली अर्थात् उस आज्ञा के अनुसार जो उसे इस्राएल के परमेश्वर ने दी थी, सेवा के लिए उनके ये ही पद थे।
20लेवी के शेष वंशजों में से ये बचे, अर्थात् अम्राम के वंशजों में से शूबाएल; शूबाएल के वंशजों में से येहदयाह।
21अब रहा रहब्याह, रहब्याह के वंशजों में से प्रथम यिश्शिय्याह।
22इसहारियों में से शलोमोत और शलोमोत के वंशजों में से यहत।
23और हेब्रोन के पुत्रों में से पहला यरिय्याह, दूसरा अमर्याह, तीसरा यहजीएल और चौथा यकमाम।
24उज्जीएल के वंशजों में से मीका; और मीका के वंशजों में से शामीर।
25मीका का भाई यिश्शिय्याह; यिश्शिय्याह के वंशजों में से जकर्याह
26मरारी के पुत्र महली और मूशी; और याजिय्याह का पुत्र बिनो था।
27मरारी के वंशजः याजिय्याह से बिनो, शोहम, जक्कूर और इब्री थे।
28महली सेः एलीआजार जिसके कोई पुत्र न था।
29कीश सेः कीश के पुत्रों में यर“मेल।
30और मूशी के पुत्रः महली, एदेर और यरीमोत। अपने पूर्वजों के घरानों के अनुसार ये ही लेवीय वंशज थे।
31इन्होंने भी अपने सम्बन्धियाेंं अर्थात् हारून के पुत्रों के समान दाऊद राजा और सादोक और अहीतमेलेक और याजकों और लेवियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधानों के समक्ष चिट्ठियां डालीं, अर्थात् पूर्वजों के प्रधानों के घरानों के पद के बराबर उसके छोटे भाई के पूर्वजों के घराने ठहरे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)