Loading account

1 इतिहास 29:11

हे यहोवा, महिमा, सामर्थ्य, गौरव, विजय एवं ऐश्वर्य तेरे ही हैं, क्योंकि आकाश और पृथ्वी में की समस्त वस्तुएं तेरी ही हैं; हे यहोवा राज्य तेरा ही है और तू ही सभों के ऊपर प्रधान एवं महान् ठहरा है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 इतिहास 29

8और जिनके पास जवाहरात थे, उन्होंने यहोवा के भवन के खजाने के लिए उन्हें गेर्शोनी यहीएल के हाथ में दे दिया।

9तब लोग आनन्दित हुए, क्योंकि उन्होंने सम्पूर्ण हृदय से एवं स्वेच्छापूर्वक यहोवा के लिए दिया था, और दाऊद राजा भी बहुत आनन्दित हुआ।

10तब समस्त मंडली के सामने दाऊद ने परमेश्वर को धन्यवाद दिया; और दाऊद ने कहा, “हे यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर हमारे पिता, तू अनादिकाल से अनन्तकाल तक धन्य है।

11हे यहोवा, महिमा, सामर्थ्य, गौरव, विजय एवं ऐश्वर्य तेरे ही हैं, क्योंकि आकाश और पृथ्वी में की समस्त वस्तुएं तेरी ही हैं; हे यहोवा राज्य तेरा ही है और तू ही सभों के ऊपर प्रधान एवं महान् ठहरा है।

12धन एवं प्रतिष्ठा दोनों तूझ ही से प्राप्त होते हैं और तू सभों पर राज्य करता है, और सामर्थ्य और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं; और प्रत्येक को महान् करना एवं सामर्थी बनाना तेरे ही हाथ में है।

13और इसलिए अब हे हमारे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते और तेरे महिमायुक्त नाम की स्तुति करते है।

14पर मैं कौन हूं और मेरी प्रजा क्या है कि हम इतनी उदारता से तुझे भेंट चढ़ाएं? क्योंकि समस्त वस्तुएं तेरी ही ओर से आती हैं और तेरे ही हाथों से पाकर हमने तुझे दिया है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 इतिहास 29

संबंधित पद

  • इब्रानियों 1:3

    वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, तथा अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा सब वस्तुओं को सम्भालता है। वह पापों को धोकर ऊंचे पर महामहिमन् की दाहिनी ओर बैठ गया।

  • 1 तीमुथियुस 1:17

    अब युग-युग के राजा-अर्थात् अविनाशी, अदृशय और एक एवं एकमात्र परमेश्वर-का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

  • दानिय्येल 4:34–35

    उन दिनों के बाद मुझ नबूकदनेस्सर ने स्वर्ग की ओर दृष्टि की और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई। तब मैंने परमप्रधान को धन्य कहा, हां, मैंने सदा जीवित रहने वाले की स्तुति और महिमा की, क्योंकि उसकी प्रभुता सनातन की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है।

  • यहूदा 1:25

    उस एकमात्रपरमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव,पराक्रम एवं अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।

  • प्रकाशितवाक्य 5:12–13

    और वे ऊंची आवाज़ से कह रहे थे, “वध किया हूआ मेमना सामर्थ्य, धन, बुद्धि, शक्ति, आदर, महिमा और धन्यवाद के योग्य है।”

  • यशायाह 12:4

    और उस दिन तुम कहोगे, “यहोवा का धन्यवाद करो, उसके नाम से प्रार्थना करो। सब जातियों में उसके कार्यों का वर्णन करो, इसकी घोषणा करो कि उसका नाम अति महान् है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).