पुराना नियम · यशायाह · अध्याय 12 / 66
यशायाह 12
1उस दिन तू कहेगा, “हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं, यघपि तू मुझ पर क्रोधित हुआ था परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हो गया है और तूने मुझे शान्ति दी है।
2देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”
3अतः तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे।
4और उस दिन तुम कहोगे, “यहोवा का धन्यवाद करो, उसके नाम से प्रार्थना करो। सब जातियों में उसके कार्यों का वर्णन करो, इसकी घोषणा करो कि उसका नाम अति महान् है।”
5भजन गाकर यहोवा की स्तुति करो, क्योंकि उसने प्रतापमय कार्य किए हैं; यह समस्त पृथ्वी पर प्रकट हो।
6हे सिय्योन के निवासियों, जयजयकार करो और ऊंचे स्वर से आनन्द मनाओ, क्योंकि इस्राएल का पवित्र तुम्हारे मध्य महान् है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)