पुराना नियम · 1 इतिहास · अध्याय 8 / 29
1 इतिहास 8
1बिन्यामीन अपने ज्येष्ठ पुत्र बेला दूसरे अश्बेल तीसरे अहरह,
2चौथे नोहा और पांचवें रापा, का पिता हुआ।
3और बेला के पुत्र ये थेः अद्दार गेरा, अबीहूद,
4अबीशू, नामान, अहोह,
5गेरा, शपूपान और हूराम।
6और एहूद के पुत्र ये थेः ये गेबा के निवासियों के पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे, और वे उन्हें मानहत को निर्वासन में खींच ले गए थे।
7उनके नाम ये हैं, नामान, अहिय्याह और गेरा, वह उन्हें निर्वासन में पकड़ ले गया; और वह उज्जा और अहीलूद का पिता बना।
8और शहरैम के अपनी पत्नियों, हशीम और बारा को भेज देने के पश्चात् मोआब के देश में उनके बच्चे उत्पन्न हुए।
9और वह अपनी पत्नी होदेश द्वारा उत्पन्न हुए योआब, सिब्या, मेशा, मल्काम,
10यूस, सोक्या, मिर्मा का पिता बना। ये उसके पुत्र, और उसके पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे।
11और हूशीम से अनीतूब और एल्पाल नामक पुत्र उत्पन्न हुए।
12और एल्पाल के पुत्र ये थेः एबेर, मिशाम और शेमेद; इसी ने ओनो और लोद को उनके गांवों सहित बसाया;
13और बरीआ और शेमा जो अय्यालोन के निवासियों के पूर्वजों के घरानों के प्रधान थे, और जिन्होंने गत के निवासियों को खदेड़ दिया था;
14और अ“यो, शाशक, और यरमोत।
15जबघाह, अराद, एदेर,
16मीकाएल, यिसपा और योहा, जो बरीआ के पुत्र थे।
17और जबघाह मशुल्लाम, हिजकी, हेबर,
18यिशमरै, यिजलीआ और योबाब जो एल्पाल के पुत्र थे।
19और याकीम, जिक्री, जब्दी,
20एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल,
21अदायाह, बरायाह और शिम्रात, तो शिमी के पुत्र थे।
22और यिशपान, यबेर एलीएल,
23अब्दोन, जिक्री, हानान,
24हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह,
25यिपदयाह और पनूएल, शाशक के पूत्र थे।
26और शमशैरे, शहर्याह, अतल्याह,
27योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्री जो यरोहाम के पुत्र थे।
28ये अपनी-अपनी पीढ़ी के अनुसार अपने-अपने पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरफ़ष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे।
29और िगबोन में, गिबोन का पिता येयील रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था;
30और उसका ज्येष्ठ पुत्र अब्दोन था, फिर शूर, कीश, बाल, नादाब,
31गदोर अ“यो और जेकेर थे।
32और मिकोत से शिमा उत्पन्न हुआ। और वे भी अपने सम्बन्धियों सहित अपने दूसरे सम्बन्धियों के सामने यरूशलेम में रहते थे। शाऊल राजा से प्रारम्भ वंशावली
33नेर से कीश उत्पन्न हुआ, और कीश से शाऊल उत्पन्न हुआ और शाऊल से योनातान, मल्कीशू, अबीनादाब और एशबाल उत्पन्न हुए।
34और योनातान से मरीब्बाल, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।
35और मीका के पुत्र ये थे, पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज।
36और आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ, और यहोअद्दा से आलेमेत, अजमावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा उत्पन्न हुआ।
37मोसा से बिनआ उत्पन्न हुआ; और उसका पुत्र रापा था और रापा का एलासा और एलासा का आसेल।
38और आसेल के छः पुत्र थे, उनके नाम ये हैं: अज्रीकाम, बोकरू, यिश्माएल, शार्याह, ओबघाह और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।
39और उसके भाई एशेक के पुत्र ये थे, ज्येष्ठ पुत्र ऊलाम, दूसरा यूशा और तीसरा एलीपेलेत।
40और ऊलाम के पुत्र पराक्रमी और वीर योद्धा और धनुर्धारी थे और उसके बहुत पुत्र-पौत्र थे अर्थात् डेढ़ सौ थे। ये सब बिन्यामीन के वंश के थे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)