1 यूहन्ना 4:19
हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 1 यूहन्ना 4
16जो प्रेम परमेश्वर हमसे रखता है, उसे हम जान गए हैं और हमने उस पर विश्वास किया है। परमेश्वर प्रेम है; जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है, और परमेश्वर उसमे।
17इसी से प्रेम हम में सिद्ध होता है कि न्याय के दिन हमें साहस हो; क्योंकि जैसा वह है, वैसे ही हम भी संसार में है।
18प्रेम में भय नहीं होता; परन्तु सिद्ध प्रेम भय को दूर कर देता है, क्योंकि भय में दण्ड निहित है, और जो भय करता है वह प्रेम में सिद्ध नहीं हुआ।
19हम इसलिए प्रेम करते हैं, क्योंकि उसने पहिले हमसे प्रेम किया।
20यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ,” और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं करता तो वह परमेश्वर से जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।
21हमें उस से यह आज्ञा मिली है कि जो परमेश्वर से प्रेम करता है, वह अपने भाई से भी प्रेम करे।
संबंधित पद
- 1 यूहन्ना 4:10
प्रेम इस में नहीं कि हमने परमेश्वर से प्रेम किया, परन्तु इसमें है कि उसने हमसे प्रेम किया और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिए अपने पुत्र को भेजा।
- यूहन्ना 3:16
“क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, कि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
- यूहन्ना 15:16
तुमने मुझे नहीं चुना, परन्तु मैंने तुम्हे चुना और तुम्हें नियुक्त किया कि तुम फल लाओ और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो वह तुम्हें दे।
- तीतुस 3:3–5
क्योंकि हम सब भी पहिले निर्बुद्धि, अनाज्ञाकारी, भ्रम में पड़े हुए तथा विभिन्न प्रकार की वासनाओं और अभिलाषाओं के दास थे, और अपना जीवन डाह व ईर्ष्या में व्यतीत करते थे। हम घृणित थे तथा एक दूसरे से बैर रखते थे।
- 2 कुरिन्थियों 5:14–15
क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश करता है जिससे यह निज्कर्ष निकलता है कि जब एक सबके लिए मरा, तो सब मर गए।
- लूका 7:47
इसी कारण मैं तुझसे कहता हूँ कि इसके पाप, जो बहुत थे, क्षमा कर दिए गए हैं क्योंकि इसने बहुत अधिक प्रेम किया, पर वह जिसके थोड़े-से अपराध क्षमा किए गए, थोड़ा प्रेम करता है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).