Loading account

1 पतरस 1:16

क्योंकि यह लिखा है, “तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 पतरस 1

13अतः कार्य करने के लिए अपनी बुद्धि की कमर कस कर आत्मा में संयमित हो जाओ। अपनी पूरी आशा उस अनुग्रह पर रखो जो तुम्हें यीशु मसीह के प्रकट होने पर दिया जाने वाला है।

14आज्ञाकारी बच्चों के सदृश अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के अनुसार आचरण न करो।

15परन्तु जैसे तुम्हारा बुलाने वाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी समस्त आचरण में पवित्र बनो,

16क्योंकि यह लिखा है, “तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।”

17पर जबकि तुम ‘हे पिता कहकर उस से प्रार्थना करते हो जो बिना पक्षपात के, प्रत्येक का न्याय उसके कामों के अनुसार करता है, तो तुम पृथ्वी पर रहने का अपना समय भय सहित व्यतीत भी करो।

18क्योंकि तुम जानते हो कि उस निकम्मे चाल-चलन से जो तुम्हें अपने पूर्वजों से प्राप्त हुआ, तुम्हारा छुटकारा सोने या चांदी जैसी नाशवान वस्तुओं से नहीं,

19परन्तुु निर्दोष और निष्कलंक मेमने, अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 पतरस 1

संबंधित पद

  • लैव्यवस्था 11:44

    क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, इसलिए अपने आपको शुद्ध करना और पवित्र बने रहना, क्योंकि मैं पवित्र हू। अतः तुम भूमि पर के किसी भी रेंगने वाले जन्तु के द्वारा अपने आपको अशुद्ध न करना।

  • लैव्यवस्था 19:2

    “इस्राएलियों की सारी मंडली से बात कर और कहः तुम पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा पवित्र हू।

  • लैव्यवस्था 20:7

    अतः तुम अपने आप को पवित्र करो और पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).