2 इतिहास 16:9
क्योंकि यहोवा की आंखें समस्त पृथ्वी पर फिरती रहती हैं कि जिनका हृदय सम्पूर्ण रीति से उसका है वह उनके प्रति अपने सामर्थ्य को दिखाए। तूने इसमें मूर्खता की है। निश्चय अब से तू युद्ध में ही फंसा रहेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: 2 इतिहास 16
6तब राजा आसा ने समस्त यहूदा को साथ लिया, और रामा के उन पत्थरों और लकड़ी को जिनसे बाशा निर्माण कर रहा था, उन सबको उठा ले गया तथा उनसे उसने गेबा और मिस्पा की किलेबन्दी की।
7उस समय हनानी दर्शी ने यहूदा के राजा आसा के पास जाकर कहा, “इसलिए कि तू ने सीरिया के राजा पर भरोसा किया और अपने परमेश्वर यहोवा पर भरोसा नहीं रखा, सीरिया के राजा की सेना तेरे हाथ से बच निकली।
8क्या इथियोपियाई और लिबियाई सेना विशाल न थी? क्या उनके पास बहुत ही रथ और घुड़सवार न थे? फिर भी, इसलिए कि तूने यहोवा पर भरोसा रखा था, उसने उनको तेरे हाथ में कर दिया।
9क्योंकि यहोवा की आंखें समस्त पृथ्वी पर फिरती रहती हैं कि जिनका हृदय सम्पूर्ण रीति से उसका है वह उनके प्रति अपने सामर्थ्य को दिखाए। तूने इसमें मूर्खता की है। निश्चय अब से तू युद्ध में ही फंसा रहेगा।”
10तब आसा उस दर्शी पर क्रोधित हुआ और उसे बन्दीगृह में डलवा दिया। क्योंकि वह उस पर इस बात के कारण अति क्रोधित था। साथ ही आसा कुछ लोगाेंं पर अत्याचार भी करने लगा।
11और देखो, आरम्भ से अन्त तक आसा के सब कामों का वर्णन यहूदा और इस्राएल के राजाओं की पुस्तक में लिखा है।
12अपने राज्य के उनतालीसवें वर्ष में आसा को पैरों का रोग हो गया। उसका रोग भयंकर था, तो भी अपनी रोगी अवस्था में भी उसने यहोवा की नहीं परन्तु वैघों की शरण ली।
संबंधित पद
- 1 पतरस 3:12
क्योंकि प्रभु की आंखे धार्मियों पर लगी रहती हैं और उसके कान उनकी प्रार्थनाओं की ओर लगे रहते है। परन्तु प्रभु दुज्कर्मियों के विमुख रहता है।”
- नीतिवचन 15:3
यहोवा की दृष्टि सब स्थानों पर लगी रहती है, वह भले और बुरे दोनों को देखती रहती है।
- यिर्मयाह 16:17
क्योंकि मेरी आंखें उनके सारे चाल-चलन पर लगी हैं; न तो वे मुझसे छिपे हैं और न उनका अधर्म मेरी दृष्टि से गुप्त है।
- नीतिवचन 5:21
मनुष्य के मार्ग तो यहोवा की दृष्टि में हैं, और वह उसकी सब चालों को देखता रहता है।
- अय्यूब 34:21
“क्योंकि परमेश्वर की आंखें मनुष्य के चाल-चलन पर लगी रहती हैं, वह उसके पग-पग को देखता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).