Loading account

प्रेरितों के काम 2:42

और वे प्रेरितों से लगातार शिक्षा पाने, संगति रखने, रोटी तोड़ने, और प्रार्थना करने में लवलीन रहे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: प्रेरितों के काम 2

39क्योंकि वह प्रतिज्ञा तुम्हारे और तुम्हारी सन्तान के लिए और उन सब के लिए है जो दूर दूर हैं, अर्थात् वे सब जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।”

40और बहुत-सी अन्य बातों से साक्षी दे देकर वह उनसे आग्रह करता रहा कि इस कुटिल पीढ़ी से बचो।

41अतः जिन लोगों ने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन उनमें लगभग तीन हजा़र व्यक्ति सम्मिलित हो गए।

42और वे प्रेरितों से लगातार शिक्षा पाने, संगति रखने, रोटी तोड़ने, और प्रार्थना करने में लवलीन रहे।

43प्रत्येक व्यक्ति पर भय छाया रहा, और बहुत-से आशचर्यकर्म तथा चिह्न प्रेरितो के द्वारा होते रहे।

44सब विश्वासी मिल-जुलकर रहते थे और उनकी सब वस्तुएं साझे की थी।

45वे अपनी सम्पत्ति और सामान बेचकर जैसी जिसकी आवश्यकता होती थी सब को बांट दिया करते थे।

पूरा अध्याय पढ़ें: प्रेरितों के काम 2

संबंधित पद

  • इब्रानियों 10:25

    और एक दूसर के साथ इकट्ठा होना न छोड़ो, जैसा कि कितनों की रीति है, वरन् एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, और उस दिन को निकट आते देख कर और भी अधिक इन बातों को किया करो।

  • प्रेरितों के काम 1:14

    ये सब एकचित्त होकर कुछ स्त्रियों और यीशु की माता मरियम और यीशु के भाइयों सहित लगातार प्रार्थना में लगे हुए थे।

  • 1 यूहन्ना 1:3

    जिसे हमने देखा और सुना, उसी का समाचार हम तुम्हें भी सुनाते हैं, कि तुम भी हमारे साथ सहभागिता रखो; वास्तव में हमारी यह सहभागिता पिता के और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।

  • 1 यूहन्ना 1:7

    परन्तु यदि हम ज्योति में चलें जैसा वह स्वयं ज्योति में है, तो हमारी सहभागिता एक दूसरे से है, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पाप से शुद्ध करता है।

  • प्रेरितों के काम 2:46

    वे एक मन होकर दिन-प्रतिदिन मन्दिर में जाते और घर-घर रोटी तोड़ते हुए आनन्द और मन की सीधाई से एक साथ भोजन किया करते थे।

  • प्रेरितों के काम 20:7

    सप्ताह के पहिले दिन जब हम रोटी तोड़ने के लिए एकत्रित हुए, तो पौलुस उनसे बातें करने लगा वह दूसरे दिन जाने पर था इसलिए आधी रात तक उपदेश देता रहा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).