कुलुस्सियों 3:2
अपना मन पृथ्वी पर की नहीं, परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर लगाओ,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: कुलुस्सियों 3
1इसलिए यदि तुम मसीह के साथ जीवित किए गए तो उन वस्तुओं की खोज में लगे रहो जो स्वर्ग की हैं, जहां मसीह विघमान है और परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान है।
2अपना मन पृथ्वी पर की नहीं, परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर लगाओ,
3क्योंकि तुम तो मर चुके हो और तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है।
4जब मसीह, जो हमारा जीवन है, प्रकट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा में प्रकट किए जाओगे।
5इसलिए अपनी पार्थिव देह के अंगों को मृतक समझो, अर्थात् व्यभिचार, अशुद्धता, वासना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्तिपूजा है।
संबंधित पद
- 1 यूहन्ना 2:15–17
संसार से प्रेम न करो, और न उन वस्तुओं से जो संसार में है। यदि कोई संसार से प्रेम करता है तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है।
- 1 इतिहास 22:19
अब तू अपने हृदय और प्राण को अपने परमेश्वर यहोवा की खोज में लगा; अब उठ, और यहोवा परमेश्वर का पवित्र स्थान बना, ताकि तू यहोवा की वाचा का सन्दूक, और परमेश्वर के पवित्र पात्र उस भवन में लाए जो यहोवा के नाम का बननेवाला है।”
- कुलुस्सियों 3:1
इसलिए यदि तुम मसीह के साथ जीवित किए गए तो उन वस्तुओं की खोज में लगे रहो जो स्वर्ग की हैं, जहां मसीह विघमान है और परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान है।
- मत्ती 16:23
तब उसने मुड़कर पतरस से कहा, “हे शैतान, मुझ से दूर हो! तू मेरे लिए ठोकर का कारण है, क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नही, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।”
- रोमियों 8:4–6
जिससे कि व्यवस्था की मांग हममें, जो शरीर के अनुसार नहीं परन्तु आत्मा के अनुसार चलते हैं, पूरी हो सके।
- मत्ती 6:19
“अपने लिए पृथ्वी पर धन मत करो जहां कीड़ा और जंग नष्ट करते हैं और जहां चोर सेंध लगाकर चोरी करते है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).