दानिय्येल 2:21
समयों और युगों को वही बदलता है, वही राजाओं को हटाता और स्थापित करता है और बुद्धिमानों को बुद्धि और ज्ञानवानों को ज्ञान प्रदान करता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: दानिय्येल 2
18कि वे इस भेद के सम्बन्ध में स्वर्ग के परमेश्वर से प्रार्थना करें जिससे दानिय्येल और उसके साथी बेबीलोन के अन्य पंडितों सहित नष्ट न किए जाए।
19तब रात को दर्शन में वह भेद दानिय्येल पर प्रकट कर दिया गया और दानिय्येल ने यह कहकर स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद कियाः
20“परमेश्वर का नाम अनन्तकाल तक धन्य हो, क्योंकि बुद्धि और और शक्ति उसी की है।
21समयों और युगों को वही बदलता है, वही राजाओं को हटाता और स्थापित करता है और बुद्धिमानों को बुद्धि और ज्ञानवानों को ज्ञान प्रदान करता है।
22गूढ़ और गुप्त बातों को वही प्रकट करता है, और जो कुछ अन्धकार में है उसे जानता है, तथा प्रकाश उसी के साथ है।
23हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, मैं तेरी स्तुति और बड़ाई करता हूं क्योंकि तूने मुझे बुद्धि और शक्ति दी है और अभी भी जो कुछ हमने तुझसे मांगा उसे तूने मुझ पर प्रकट किया। तूने हमें राजा की बात बताई है।”
24तब दानिय्येल अर्योक के पास गया जिसे राजा ने बेबीलोन के पंडितों को नष्ट करने के लिए ठहराया था। वहां पहुंचकर उसने यह कहा, “बेबीलोन के पंडितों को नष्ट मत कर! मुझे राजा के सम्मुख ले चल मैं राजा को स्वप्न का अर्थ बताऊंगा।”
संबंधित पद
- दानिय्येल 4:17
यह फैसला स्वर्गीय पहरफ़ओं की आज्ञानुसार है और यह निर्णय पवित्र दूतों का आदेश है जिससे कि समस्त प्राणी जान लें कि मनुष्यों के राज्य में परमप्रधान शासन करता है और इसे जिसको चाहता है उसको देता है, वरन् नम्र से नम्र पुरफ़ष को उस पर नियुक्त कर देता है।”
- दानिय्येल 7:25
वह परमप्रधान के विरफ़द्ध बातें करके परमप्रधान के पवित्र लोगों को मिटा देगा, और नियत कालों तथा व्यवस्था को बदल डालने का प्रयत्न करेगा वरन् वे सब एक काल, कालों और आधे काल तक उसके वश में कर भी दिए जाएंगे।
- याकूब 3:15–17
यह तो वह ज्ञान नहीं जो ऊपर से उतरता है, वरन् सांसारिक, स्वाभाविक और शैतानी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).