Loading account

व्यवस्थाविवरण 6:7

और तू उनको यत्नपूर्वक अपने बाल-बच्चों को सिखाना, तथा अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते, और लेटते तथा उठते समय उनकी चर्चा किया करना।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 6

4“हे इस्राएल सुन! यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है।

5तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण, तथा अपनी सारी शक्ति से प्रेम कर।

6आज मैं जिन वचनों की आज्ञा तुझे दे रहा हूं वे तेरे मन में बनी रहे।

7और तू उनको यत्नपूर्वक अपने बाल-बच्चों को सिखाना, तथा अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते, और लेटते तथा उठते समय उनकी चर्चा किया करना।

8तू उनको अपने हाथ पर चिह्न-स्वरूप बांधना, तथा वे तेरी आंखों के बीच टीके का काम दे।

9तू उनको अपने घर की चौखटों और अपने फाटकों पर लिखना।

10“तब ऐसा होगा कि जब तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुमको उस देश में पहुंचाए जिसे तुम्हें देने की शपथ उसने तुम्हारे पूर्वजों अर्थात् इब्राहीम, इसहाक और याकूब से खाई थी कि तुम्हें बड़े और भव्य नगर दे जो तुमने नहीं बनाए,

पूरा अध्याय पढ़ें: व्यवस्थाविवरण 6

संबंधित पद

  • व्यवस्थाविवरण 11:19

    तुम ये बातें अपने-अपने बच्चों को सिखाना। अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते और लेटते-उठते इन बातों की चर्चा किया करना,

  • इफिसियों 6:4

    पिताओ, अपने बच्चों को क्रोध न दिलाओ, वरन् प्रभु की शिक्षा और अनुशासन में उनका पालन-पोषण करो।

  • 1 पतरस 3:15

    परन्तु मसीह को पवित्र प्रभु जानकर अपने हृदय में रखो। अपनी आशा के विजय पूछे जाने पर प्रत्येक पूछने वाले को सदैव नम्रता व श्रद्धा के साथ उत्तर देने को तत्पर रहो।

  • व्यवस्थाविवरण 4:9–10

    अब तुम सतर्क रहो तथा अपने मन की चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि तुम उन बातों को भूल जाओ जिन्हें तुमने अपनी आंखों से देखा है तथा वे तुम्हारे मन से जीवन भर के लिए जाती रहे। तुम उन्हें अपने पुत्रों तथा पोतों को सिखाना।

  • व्यवस्थाविवरण 6:2

    जिससे कि तुम अपने पुत्रों तथा नाती-पोतों सहित अपने परमेश्वर यहोवा का भय मान सको, और उसकी उन सब विधियों तथा आज्ञाओं को जिनकी आज्ञा मैं आज दे रहा हूं, जीवन भर मानते रहो कि दीर्घायु हो सको।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).