Loading account

सभोपदेशक 12:1

अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इससे पहले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएं जिनमें तू यह कहे, “इनमें मेरा मन नहीं लगता”;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: सभोपदेशक 12

1अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख, इससे पहले कि विपत्ति के दिन और वे वर्ष आएं जिनमें तू यह कहे, “इनमें मेरा मन नहीं लगता”;

2इससे पहले कि सूर्य, प्रकाश, चन्द्रमा और तारे अन्धेरे हो जाएं, तथा वर्षा के उपरान्त बादल पुनः घिर आएं;

3जब घर के चौकीदार कांपें, बलिष्ठ पुरफ़ष झुक जाएं, पीसने वाले इने गिने होने के कारण सुस्त बैठ जाएं, और जो खिड़कियों से झांकती हैं, धुंधली पड़ जाएं;

4और पीसने वाली चक्की की आवाज धीमी हो जाने पर गली के द्वार बन्द हो जाएं, और कोई मनुष्य चिड़ियों की ध्वनि से जाग उठे, तथा गाने वालियों का स्वर धीमा होने लगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: सभोपदेशक 12

संबंधित पद

  • विलापगीत 3:27

    मनुष्य के लिए यह भला है कि वह अपनी जवानी में जुआ उठाए।

  • सभोपदेशक 11:8

    निःसन्देह, यदि मनुष्य बहुत वर्षों तक जीवित रहे तो वह उन सबमें आनन्दित रहे, किन्तु वह अपने अन्धकार के दिनों को भी स्मरण रखे क्योंकि वे बहुत होंगे। जो कुछ भी आने वाला है, व्यर्थ है।

  • नीतिवचन 22:6

    बच्चे को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसे चलना है, और वह बुढ़ापे में भी उससे नहीं हटेगा।

  • लूका 18:16

    परन्तु यीशु ने पास बुलाकर उनसे कहा, “बच्चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मना न करो, क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).