इफिसियों 5:25
हे पतियो, अपनी-अपनी पत्नी से प्रेम करो जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम किया और अपने आप को उसके लिए दे दिया
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इफिसियों 5
22हे पत्नियोे, अपने-अपने पति के ऐसे अधीन रहो जैसे कि प्रभु के अधीन हो।
23क्योंकि पति तो पत्नी का सिर है, जिस प्रकार मसीह भी कलीसिया का सिर है और स्वयं देह का उद्धारकर्ता है।
24पर जैसे कलीसिया मसीह के अधीन है, वैसे ही पत्नियां भी हर बात में अपने-अपने पति के अधीन रहेे।
25हे पतियो, अपनी-अपनी पत्नी से प्रेम करो जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम किया और अपने आप को उसके लिए दे दिया
26कि उस को वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए,
27और उसे एक ऐसी महिमायुक्त कलीसिया बनाकर प्रस्तुत करे, जिसमें न कलंक, न झुर्री, न इनके समान कुछ हो, वरन् पवित्र और निर्दोष हो।
28इसी प्रकार उचित है कि पति भी अपनी पत्नी से अपनी देह के समान प्रेम करे। जो अपनी पत्नी से प्रेम करता है वह स्वयं अपने आप से प्रेम करता है।
संबंधित पद
- 1 पतरस 3:7
इसी प्रकार, हे पतियो, तुम में से प्रत्येक अपनी पत्नी के साथ समझदारी से रहे, उसे निर्बल पात्र जाने, क्योंकि वह स्त्री है। वह जीवन के अनुग्रह में से संगी वारिस जानकर उसका आदर करे, जिस से तुम्हारी प्रार्थना में बाधा न पहुँचे।
- कुलुस्सियों 3:19
हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम करो और उनके साथ कटु व्यवहार न करो।
- इफिसियों 5:28
इसी प्रकार उचित है कि पति भी अपनी पत्नी से अपनी देह के समान प्रेम करे। जो अपनी पत्नी से प्रेम करता है वह स्वयं अपने आप से प्रेम करता है।
- उत्पत्ति 2:24
इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़ कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा, और वे एक ही तन बने रहेंगे।
- इफिसियों 5:33
अतः तुम में से प्रत्येक अपनी पत्नी से अपने समान प्रेम करे, और पत्नी भी अपने पति का भय माने।
- इफिसियों 5:2
और प्रेम में चलो जैसे मसीह ने भी हम से प्रेम किया और सुखदायक सुगन्धित भेंट बनकर हमारे लिए अपने आपको परमेश्वर के सम्मुख बलिदान कर दिया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).