Loading account

इफिसियों 6:11

परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करो जिस से तुम शैतान की युक्तियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सको।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: इफिसियों 6

8यह जानते हुए कि चाहे दास हो या स्वतन्त्र, जो जैसा अच्छा कार्य करेगा, वह प्रभु से वैसा ही प्रतिफल पाएगा।

9हे स्वामियो, तुम भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करो। यह जानते हुए कि तुम दोनों का स्वामी स्वर्ग में है और वह निज्पक्ष है। धमकियां देना छोड़ो।

10अतः प्रभु और उसके सामर्थ्य की शक्ति में बलवान बनो।

11परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करो जिस से तुम शैतान की युक्तियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सको।

12हमारा संघर्ष तो मांस और लहू से नहीं वरन् प्रधानों, अधिकारियों, अन्धकार की सांसारिक शक्तियों तथा दुष्टता की उन आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में है।

13इसलिए परमेश्वर के समस्त अस्त्र-शस्त्र धारण करो, जिस से तुम बुरे दिन में सामना कर सको और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

14अतः सत्य से अपनी कमर कस कर और धार्मिकता की झिलम पहिन कर,

पूरा अध्याय पढ़ें: इफिसियों 6

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 10:4

    क्योंकि हमारे युद्ध के हथियार शारीरिक नहीं परन्तु गढ़ों को धवस्त करने के लिए ईशवरीय सामर्थ्य से परिपूर्ण है।

  • रोमियों 13:12

    रात्रि प्रायः बीत चुकी है, दिन निकलने पर है। अतः हम अन्धकार के कार्यों को त्याग कर ज्योति के शस्त्र धारण करे।

  • इफिसियों 6:13

    इसलिए परमेश्वर के समस्त अस्त्र-शस्त्र धारण करो, जिस से तुम बुरे दिन में सामना कर सको और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5:8

    परन्तु इसलिए कि हम दिन के हैं, आओ, हम विश्वास और प्रेम का कवच तथा उद्धार की आशा का टोप पहिन कर सतर्क हो।

  • 1 पतरस 5:8

    संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।

  • 2 कुरिन्थियों 2:11

    कि शैतान हमसे कोई लाभ न उठाए, क्योंकि हम उसकी युक्तियों से अनजान नहीं है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).