Loading account

गलातियों 2:20

मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हू। अब मैं जीवित नहीं रहा, परन्तु मसीह मुझ में जीवित है, और अब मैं जो शरीर में जीवित हूं, तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: गलातियों 2

17अतः हम जो मसीह में धर्मी ठहराए जाने की खोज कर रहे हैं, यदि स्वयं ही पापी निकलें तो क्या मसीह पाप का सेवक है? कदापि नहीं!

18जिसको मैं एक बार नष्ट कर चुका हूं, यदि उसे फिर बनाता हूं तो स्वयं को अपराधी प्रमाणित करता हू।

19क्योंकि व्यवस्था के द्वारा मैं व्यवस्था के लिए मर गया कि परमेश्वर के लिए जीवित रह सकू।

20मैं मसीह के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हू। अब मैं जीवित नहीं रहा, परन्तु मसीह मुझ में जीवित है, और अब मैं जो शरीर में जीवित हूं, तो केवल उस विश्वास से जीवित हूं जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया।

21मैं परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं ठहराता, क्योंकि यदि धार्मिकता व्यवस्था के द्वारा मिल सकती तो मसीह का मरना व्यर्थ होता।

पूरा अध्याय पढ़ें: गलातियों 2

संबंधित पद

  • गलातियों 5:24

    और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने अपने शरीर को दुर्वासनाओं तथा लालसाओं समेट क्रूस पर चढ़ा दिया है।

  • 2 कुरिन्थियों 5:15

    और वह सब के लिए मरा कि वे जो जीवित हैं आगे को अपने लिए न जीएं परन्तु उसके लिए जीएं, जो उनके लिए मरा और फिर जी उठा।

  • रोमियों 6:4–6

    इसलिए हम बपतिस्मा द्वारा उसकी मृत्यु में सहभागी होकर उसके साथ गाड़े गए हैं, जिससे कि पिता की महिमा के द्वारा जैसे मसीह जिलाया गया था, वैसे हम भी जीवन की नई चाल चले।

  • कुलुस्सियों 3:3–4

    क्योंकि तुम तो मर चुके हो और तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है।

  • 2 कुरिन्थियों 4:10–11

    हम यीशु की मृत्यु को सदा अपनी देह में लिए फिरते हैं कि यीशु का जीवन हमारी देह में प्रकट हो।

  • रोमियों 6:8

    अब यदि हम मसीह के साथ मर गए, तो हम विश्वास करते हैं कि उसके साथ जीवित भी रहेंगे,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).