गलातियों 5:1
मसीह ने स्वतन्त्रता के लिए हमें स्वतन्त्र किया है, इसलिए दृढ़ रहो और दासत्व के जुए में फिर न जुतो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: गलातियों 5
1मसीह ने स्वतन्त्रता के लिए हमें स्वतन्त्र किया है, इसलिए दृढ़ रहो और दासत्व के जुए में फिर न जुतो।
2देखो, मैं पौलुस तुमसे कहता हूं कि यदि ख़तना कराओगे तो मसीह से तुम्हें कुछ लाभ न होगा।
3और मैं प्रत्येक को जो ख़तना कराता है बतलाए देता हूं कि उसे सम्पूर्ण व्यवस्था का पालन करना पड़ेगा।
4तुम जो व्यवस्था के द्वारा धर्मी ठहरना चाहते हो, मसीह से अलग और अनुग्रह से वंचित हो गए हो।
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 3:17
अब यह प्रभु तो आत्मा है, और जहां प्रभु का आत्मा है, वहां स्वतन्त्रता है।
- गलातियों 5:13
हे भाइयो, तुम स्वतन्त्र होने के लिए बुलाए गए हो। इस स्वतन्त्रता को शारीरिक इच्छा पूर्ण करने का साधन न बनाओ, परन्तु प्रेम से एक दूसरे की सेवा करो।
- 1 पतरस 2:16
स्वतन्त्र मनुष्यों के समान कार्य करो, पर अपनी स्वतन्त्रता को बुराई के लिए आड़ न बनाओ। परमेश्वर के दासों की भांति उसका उपयोग करो।
- रोमियों 6:14
तब पाप तुम पर प्रभुता करने नहीं पाएगा, क्योंकि तुम व्यवस्था के अधीन नहीं, परन्तु अनुग्रह के अधीन हो।
- यूहन्ना 8:32–36
और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुमको स्वतंत्र करेगा।”
- रोमियों 8:2
क्योंकि जीवन के आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में तुम्हें पाप और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतन्त्र कर दिया है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).