गलातियों 6:2
एक दूसरे का भार उठाओ और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूर्ण करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: गलातियों 6
1हे भाइयो, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए तो तुम जो आत्मिक हो नम्रतापूर्वक उसे सम्भालो, परन्तु सतर्क रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ।
2एक दूसरे का भार उठाओ और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूर्ण करो।
3यदि कोई मनुष्य कुछ न होने पर भी अपने आप को कुछ समझता है तो अपने आप को धोखा देता है।
4परन्तु प्रत्येक मनुष्य अपने काम को जांचे-तब उसे दूसरे के विजय में नहीं, परन्तु अपने ही विजय में गर्व करने का अवसर मिलेगा;
5क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
संबंधित पद
- रोमियों 15:1
हम बलवानों को चाहिए कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें, न कि अपने आप को प्रसन्न करे।
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:14
हे भाइयो, हम तुमसे आग्रह करते हैं कि आलसियों को चेतावनी दो, कायरों को प्रोत्साहन दो, निर्बलों की सहायता करो, सब के साथ सहनशीलता दिखाओ।
- यूहन्ना 13:34
मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैंने तुमसे प्रेम रखा है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
- 1 यूहन्ना 4:21
हमें उस से यह आज्ञा मिली है कि जो परमेश्वर से प्रेम करता है, वह अपने भाई से भी प्रेम करे।
- याकूब 2:8
फिर भी, पवित्रशास्त्र के अनुसार यदि तुम उस राजकीय व्यवस्था को कि “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख” पूरा करते हो तो ठीक ही करते हो।
- यूहन्ना 15:12
मेरी आज्ञा यह है कि जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम करो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).