Loading account

पुराना नियम · उत्पत्ति · अध्याय 36 / 50

उत्पत्ति 36

1अब एसाव अर्थात् एदोम की यह वंशावली है।

2एसाव ने कनानी स्त्रियां ब्याह लीं अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा, और अना की बेटी हिब्बी सिबोन की नातिन, ओहोलीबामा।

3फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को ब्याह लिया, जो नबायोत की बहन थी।

4और एसाव से आदा ने एलीपज को और बासमत ने रूएल को जन्माया,

5और ओहो-लीबामा ने यूश और यालाम और कोरह को जन्म दिया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।

6एसाव ने अपनी पत्नियों, अपने पुत्रों, अपनी पुत्रियों, अपने घर के सब प्राणियों, अपने पशुओं, अपने सब चौपायों और अपने सब सामान को साथ लिया जो उसने कनान देश में एकत्र किया था और वह अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।

7उनकी सम्पत्ति इतनी अधिक हो गई थी कि वे इकट्ठे न रह सके और जिस देश में वे परदेशी होकर रहते थे वहां वे अपने पशुओं की बहुतायत के कारण साथ-साथ न रह सके।

8एसाव पहाड़ी देश सेईर में रहने लगा। एसाव एदोम भी कहलाता है।

9सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने वाले एदोमियों के पिता एसाव की वंशावली का लेखा इस प्रकार है।

10एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं: एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल।

11और एलीपज के पुत्र तेमान, ओमार, सपो, गाताम और कनज।

12और एसाव के पुत्र एलीपज की तिम्ना नाम एक रखैल थी जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया। एसाव की पत्नी आदा के ये ही पुत्र हुए।

13और रूएल के पुत्र ये हैं: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। एसाव की पत्नी बासमत के ये ही पुत्र हुए।

14और एसाव की पत्नी ओहोलीबामा अर्थात् सिबोन की नातिन और अना की बेटी के ये पुत्र हुएः उसने एसाव के द्वारा यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।

15एसाव-वंशियों के मुखिये ये हुएः एसाव के पहलौठे पुत्र एलीपज के वंश में तेमान, ओमार, सपो, कनज,

16कोरह, गाताम, अमालेक। एलीपज-वंशियों में एदोम देश में ये ही मुखिये हुए। आदा के पुत्र ये ही थे।

17और एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुएः नहत, जेरह, शम्मा, मिज्जा। रूएल-वंशियों में, एदोम देश में ये ही मुखिये हुए, एसाव की पत्नी बासमत के ये ही पुत्र हुए।

18और एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के ये पुत्र हुएः यूश, यालाम, कोहर। अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही मुखिये हुए।

19एसाव अर्थात् एदोम के पुत्र ये ही हैं और उनके मुखिये ये ही है।

20सेईर जो होरी जाति का था उसके ये पुत्र उस देश में पहले से रहते थे, अर्थात् लोतान, शोबाल, सिबोन, अना,

21दीशोन, एसेर और दीशान। एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जाति वाले मुखिये हुए।

22और लोतान के पुत्र होरी और हेमाम हुएः और लोतान की बहन तिम्ना थी।

23और शोबाल के पुत्र ये हुएः आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।

24और सिबोन के पुत्र ये हैं: अय्या और अना। यही वह अना है जिसको जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते समय गरम पानी के झरने मिले थे।

25और अना के दीशोन नाम पुत्र और ओहोलीबामा नाम की पुत्री हुई।

26और दीशोन के ये पुत्र हुएः हेमदान, एस्बान, यित्रन और करान।

27एसेर के ये पुत्र हैं: बिल्हान, जावान, और अकान।

28दीशान के पुत्र ये हैं: ऊस और अरान।

29होरियों के वंश में ये मुखिए हुएः लोतान, शोबाल, सिबोन, अना,

30दीशोन, एसेर, दीशान। सेईर देश में होरी जाति वाले ये ही मुखिये हुए।

31फिर इस्राएलियों पर किसी राजा के राज्य करने से पहले एदोम के देश में इन राजाओं ने राज्य किया।

32बओर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।

33फिर बेला की मृत्यु के पश्चात् बोस्रावासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ।

34तब योबाब की मृत्यु के बाद तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा बना।

35फिर हूशाम की मृत्यु के बाद बदद का पुत्र हदद जिसने मिघानियों को मोआब के देश में हराया था, उसके स्थान पर राजा बना, और उसकी राजधानी का नाम अवीत था।

36और हदद की मृत्यु के बाद मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।

37फिर सम्ला की मृत्यु के बाद शाऊल जो फ़रात नदी के तटवाले रहोबोत नगर का था, उसके स्थान पर राजा बना।

38और शाऊल की मृत्यु के बाद अकबोर का पुत्र बाल-हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।

39और अकबोर के पुत्र बाल-हानान की मृत्यु के बाद, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ था, और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी।

40एसाव-वंशियों के मुखियों के कुलों और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; तिम्ना, अल्बा, यतेत,

41ओहोलीबामा, एला, पीनोन,

42कनज, तेमान, मिबसार,

43मग्दीएल, ईरामः एदोम-वंशियों ने जो देश अपना कर लिया था उसमें उनके मुखिए ये ही हैं; एदोम-वंशियों का मूल पिता एसाव है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)