इब्रानियों 10:24
और ध्यान रखें कि किस प्रकार प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित कर सकते हैं,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 10
21और जबकि हमारा एक ऐसा महान् याजक है जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है,
22तो आओ, हम सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ, और विवेक का दोष दूर करने के लिए हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलाकर, परमेश्वर के समीप आए।
23आओ, हम अपनी आशा के अंगीकार को अचल होकर दृढ़ता से थामे रहें, क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है, वह विश्वासयोग्य है।
24और ध्यान रखें कि किस प्रकार प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित कर सकते हैं,
25और एक दूसर के साथ इकट्ठा होना न छोड़ो, जैसा कि कितनों की रीति है, वरन् एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो, और उस दिन को निकट आते देख कर और भी अधिक इन बातों को किया करो।
26यदि सत्य का ज्ञान प्राप्त करने के बाद भी हम जानबूझकर पाप करते रहें तो फिर पापों के लिए कोई बलिदान शेज न रहा,
27परन्तु दण्ड की भयानक प्रतीक्षा और अग्नि-ज्वाला शेज है जो विरोधियों को भस्म कर देगी।
संबंधित पद
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:11
इसलिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करो और एक दूसरे की उन्नति करो जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
- 1 यूहन्ना 3:18
बच्चो, हम कथन अथवा जीभ से नहीं, वरन् कार्य तथा सत्य द्वारा भी प्रेम करे।
- इब्रानियों 13:1
भाईचारे का प्रेम बना रहे।
- गलातियों 5:13
हे भाइयो, तुम स्वतन्त्र होने के लिए बुलाए गए हो। इस स्वतन्त्रता को शारीरिक इच्छा पूर्ण करने का साधन न बनाओ, परन्तु प्रेम से एक दूसरे की सेवा करो।
- कुलुस्सियों 3:16
मसीह के वचन को अपने हृदयों में बहुतायत से बसने दो, समस्त ज्ञान सहित एक दूसरे को शिक्षा और चेतावनी दो, अपने हृदयों में धन्यवाद के साथ परमेश्वर के लिए भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
- तीतुस 3:8
यह विश्वासयोग्य कथन है, और मैं चाहता हूँ कि तू इन बातों के विषय में दृढ़ता से बोले कि जिन्होंनें परमेश्वर पर विश्वास किया है, वे भले कार्यों में लग जाने का ध्यान रखे। ये बातें लोगों के लिए भली और लाभदायक है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).