इब्रानियों 12:2
और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 12
1इस कारण जबकि गवाहों का ऐसा बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, प्रत्येक बाधा और उलझाने वाले पाप को दूर करके वह दौड़ जिसमें हमें दौड़ना है धीरज से दौड़ें,
2और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।
3इसलिए उस पर ध्यान करो जिसने पापियों का अपने विरोध में इतना विद्रोह सह लिया कि तुम थक कर निरुत्साहित न हो जाओ।
4पाप से लड़ते हुए तुमने ऐसा संघर्ष नहीं किया कि तुम्हारा लहू बहा हो,
5और तुम उस उपदेश को जो तुम्हें पुत्र मानकर दिया गया है, भूल गए होः “हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्की बात न समझ, और जब वह तुझे झिड़के तो हताश न हो।
संबंधित पद
- मीका 7:7
परन्तु मैं तो यहोवा की ओर से ही ताकूंगा, और उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा और मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा।
- 1 पतरस 3:18
मसीह भी सब पापों के लिए एक ही बार मर गया, अर्थात् अधर्मियों के लिए धर्मी, जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए, शरीर के भाव से तो वह मारा गया, परन्तु आत्मा के भाव से जिलाया गया।
- 1 पतरस 2:23–24
उसने गाली सुनते हुए गाली नहीं दी, दुख सहते हुए धमकियां नहीं दीं, पर अपने आप को उसके हाथ सौंप दिया जो धार्मिकता से न्याय करता है।
- इब्रानियों 1:3
वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, तथा अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा सब वस्तुओं को सम्भालता है। वह पापों को धोकर ऊंचे पर महामहिमन् की दाहिनी ओर बैठ गया।
- फिलिप्पियों 1:6
मुझे इस बात का निश्चय है कि जिसने तुम में भला कार्य आरम्भ किया है, वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूर्ण भी करेगा।
- इफिसियों 5:2
और प्रेम में चलो जैसे मसीह ने भी हम से प्रेम किया और सुखदायक सुगन्धित भेंट बनकर हमारे लिए अपने आपको परमेश्वर के सम्मुख बलिदान कर दिया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).