इब्रानियों 13:16
भलाई करना और उदारता दिखाना न भूलो, क्योंकि ऐसे बलिदानों से परमेश्वर प्रसन्न होता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 13
13इसलिए आओ, उसकी निन्दा अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास निकल चले।
14क्योंकि यहां हमारा कोई स्थायी नगर नहीं, परन्तु हम उस नगर की खोज में हैं जो आने वाला है।
15अतः हम यीशु के द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान परमेश्वर को सर्वदा चढ़ाया करें, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते है।
16भलाई करना और उदारता दिखाना न भूलो, क्योंकि ऐसे बलिदानों से परमेश्वर प्रसन्न होता है।
17अपने अगुवों की आज्ञा मानो और उनके अधीन रहो, क्योंकि वे तुम्हारे प्राणों की यह जानकर चौकसी करते हैं, कि उन्हें उसका लेखा देना है। उन्हें यह कार्य आनन्द के साथ करने दो, न कि आहें भरते हुए, क्योंकि इससे तुम्हें कोई लाभ न होगा।
18हमारे लिए प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें निश्चय है कि हमारा विवेक शुद्ध हैः हम सब बातों में अच्छी चाल चलने की इच्छा रखते है।
19मैं आग्रह करता हूं कि तुम और भी अधिक ऐसा ही किया करो कि मैं तुम्हारे पास फिर शीघ्र आ सकू।
संबंधित पद
- 2 थिस्सलुनीकियों 3:13
पर हे भाइयो, तुम भलाई के काम करने के लिए साहस न छोड़ो।
- गलातियों 6:10
इसलिए जहां तक अवसर मिले सब के साथ भलाई करें, विशेषकर विश्वासी भाइयों के साथ।
- रोमियों 12:13
पवित्र लोगों की जो आवश्यकता हो उसमें उनकी सहायता करो। आतिथ्य-सत्कार करने में लगे रहो।
- इब्रानियों 6:10
क्योंकि परमेश्वर अन्यायी नहीं कि तुम्हारे काम और उस प्रेम को भूल जाए जो तुमने उसके नाम के प्रति इस प्रकार दिखाया कि पवित्र लोगों की सेवा की-और अब भी कर रहे हो।
- इब्रानियों 13:1–2
भाईचारे का प्रेम बना रहे।
- 1 तीमुथियुस 6:18
उन्हें आदेश दे कि भले कार्य करें, भले कार्यों में धनी बनें, दानशील और उदार हों,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).