इब्रानियों 13:5
तुम्हारा जीवन धन-लोलुपता से मुक्त हो। जो तुम्हारे पास है उसी में सन्तुष्ट रहो, क्योंकि उसने स्वयं कहा है, “मैं तुझे कभी न छोडूंगा और न ही कभी त्यागूंगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 13
2अतिथि-सत्कार करना न भूलो, क्योंकि इसके द्वारा कुछ लोगों ने अनजाने में ही स्वर्गदूतों का आदर-सत्कार किया है।
3बन्दियों की ऐसी सुधि लो जैसे तुम भी उनके साथ बन्दी हो, और उनकी भी सुधि लो जिनके साथ दुर्व्यवहार होता है, क्योंकि तुम्हारी भी देह है।
4विवाह सब में आदर की बात समझी जाए तथा विवाह- बिछौना निष्कलंक रहे, क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा।
5तुम्हारा जीवन धन-लोलुपता से मुक्त हो। जो तुम्हारे पास है उसी में सन्तुष्ट रहो, क्योंकि उसने स्वयं कहा है, “मैं तुझे कभी न छोडूंगा और न ही कभी त्यागूंगा।”
6इसलिए हम साहसपूर्वक कहते हैं, “प्रभु मेरा सहायक है, मैं नहीं डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?”
7अपने अगुवों को स्मरण रखो, जिन्होंने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया, और ध्यान से उनके चालचलन के परिणाम को देखकर उनके विश्वास का अनुकरण करो।
8यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।
संबंधित पद
- व्यवस्थाविवरण 31:8
यहोवा स्वयं तेरे आगे-आगे जाएगा तथा वह तेरे साथ रहेगा। वह तुझे धोखा न देगा और न छोड़ेगा। अतः मत डर और हिम्मत न हार।”
- यहोशू 1:5
तेरे जीवन भर कोई भी मनुष्य तेरे सामने ठहर नहीं सकेगा। जिस प्रकार मैं मूसा के साथ रहा उसी प्रकार तेरे साथ भी रहूंगा। न तो मैं तुझे धोखा दूंगा और न त्यागूंगा।
- व्यवस्थाविवरण 31:6
तू हियाव बांध और दृढ़ हो उनसे न डर और न भयभीत हो, क्योंकि तेरे संग चलने वाला तेरा परमेश्वर यहोवा है। वह तुझको धोखा न देगा और न छोड़ेगा।”
- यशायाह 41:17
“दीन और दरिद्र तो जल ढूंढ रहे हैं पर नहीं मिलता, उनका तालू प्यास के मारे सूख गया है। मैं यहोवा स्वयं उनको उत्तर दूँगा, मैं इस्राएल का पमरेश्वर उनको त्यागूँगा नही।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).