Loading account

पुराना नियम · होशे · अध्याय 3 / 14

होशे 3

1तब यहोवा ने मुझसे कहा, “जाकर उसी स्री से फिर प्रेम कर जो अपने पति का प्रेम पाने पर भी व्यभिचारिणी है, जैसे इस्राएल की सन्तान जो दूसरे देवताओं की ओर फिर गईं और किशमिश की टिकियां पसन्द करने लगी हैं यहोवा फिर उनसे प्रेम करता है।”

2अतः मैंने चांदी के पन्द्रह शेकेल और डेढ़ होमेर जौ देकर उसे अपने लिए खरीद लिया।

3तब मैंने उससे कहा, “तू मेरे साथ बहुत समय तक रहना और वेश्यावृति न करना और न किसी पुरफ़ष के पास जाना। मैं भी तेरे साथ वैसा ही करूंगा।”

4क्योंकि इस्राएल बहुत दिनों तक बिना राजा या प्रधान, बिना बलि या लाठ, बिना एपोद या गृहदेवताओं के रहेंगे।

5इसके पश्चात् इस्राएल लौटेंगे और अपने परमेश्वर यहोवा तथा अपने राजा दाऊद को खोजेंगे, और अन्तिम दिनों में वे अपने यहोवा और उसकी भलाई की ओर थरथराते हुए आएंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)