Loading account

पुराना नियम · होशे · अध्याय 9 / 14

होशे 9

1हे इस्राएल, अन्य जातियों के समान आनन्द-विभोर मत हो, क्योंकि तू अपने परमेश्वर को त्यागकर वेश्या बनी। हर खलिहान में तू वेश्यावृत्ति में मग्न रही।

2खलिहान और रस-कुंड उनका पोषण नहीं करेंगे, दाखरस उनके लिए कम पड़ जाएगा।

3वे यहोवा के देश में रहने न पाएंगे, परन्तु एप्रैम मिस्र को लौट जाएगा। उसके लोग अश्शूर में अशुद्ध भोजन खाएंगे।

4वे यहोवा के लिए दाखमधु का अर्घ नहीं उंडेलेंगे, उनके बलिदान उसको प्रसन्न न कर सकेंगे। उनकी रोटियां शोक करने वालों की रोटियां ठहरेंगी-वे सब जो उसे खाएंगे, अशुद्ध हो जाएंगे, क्योंकि उनकी रोटी केवल उन्हीं की भूख मिटाएगी, वह यहोवा के भवन में न पहुंचेगी।

5नियत पर्व के दिन और यहोवा के उत्सव के दिन तुम क्या करोगे?

6क्योंकि देखो, वे विनाश के कारण चले जाएंगे; मिस्र उनके शव को बटोरेगा और मेम्फिस उन्हें दपफ़नाएगा। बिच्छू पौधे उनकी चांदी की बहुमूल्य वस्तुओं को ढांप लेंगे, और उनके तम्बुओं में कंटीली झाड़ियां उगेंगी।

7दण्ड के दिन आ गए हैं, प्रतिशोध के दिन आ गए हैं-इस्राएल यह जान ले! इसलिए कि तेरे अधर्म तो बहुत और तेरी शत्रुता अधिक है, नबी तो मूर्ख, हां, आत्मा से प्ररित जन पागल समझा जाता है।

8नबी तो मेरे परमेश्वर की ओर से एप्रैम का पहरफ़आ है, फिर भी उसके सब मार्गों में बहेलिए का जाल है और उसके परमेश्वर के भवन में उसे शत्रुता ही मिलती है।

9जैसा कि गिबा के दिनों में हुआ था, वे अत्यधिक भ्रष्ट हो गए है। वह उनके अधर्म पर ध्यान देगा, वह उनके पापों का दण्ड देगा।

10“जैसे किसी को जंगल में अंगूर मिल जाए वैसे ही मुझे इस्राएल मिला। मैंने तुम्हारे पूर्वजों पर ऐसे दृष्टि की जैसे ट्टतु में अंजीर के सबसे पहले फल पर, परन्तु वे बाल-पोर के पास जाकर उस लज्जाजनक वस्तु के लिए समर्पित हो गए। वे जिस वस्तु पर मोहित हो गए थे उसी के समान घृणित हो गए।

11एप्रैम का वैभव पक्षी के समान उड़ जाएगा; न किसी का जन्म होगा, न गर्भ रहेगा, और न गर्भधारण ही होगा।

12चाहे वे अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा भी करें, फिर मैं प्रत्येक को उनसे वंचित कर दूंगा। हां, उन पर सचमुच हाय जब मैं उनके पास से चला जाऊ।

13एप्रैम, जैसा कि मैंने देखा है, सूर के समान हरे-भरे मैदान में रोपा गया है, परन्तु एप्रैम अपनी सन्तान वध होने के लिए दे देगा।”

14हे यहोवा, तू उन्हें दे-पर दे भी तो क्या? तू उन्हें गर्भपात करने वाले गर्भ और सूखे स्तन दे।

15“उनकी सारी बुराई गिलगाल में है, वहीं तो मैं उनसे घृणा करने लगा। उनके दुष्कर्मों के कारण मैं उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दूंगा, मैं उनसे फिर प्रेम न करूंगा। उनके सब शासक विद्रोही है।

16़एप्रैम के लोगों पर मार पड़ी है, उनकी जड़ सूख गई, उनमें फल न लगेगा। चाहे वे सन्तान उत्पन्न भी करें, मैं उनके प्रिय बच्चों को मार डालूंगा।”

17मेरा परमेश्वर उन्हें िनकाल फेंकेगा क्योंकि उन्हाेंने उसकी न सुनी। वे अन्यजातियों में मारे-मारे फिरेंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)