यशायाह 41:13
क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तेरा दाहिना हाथ पकड़े हुए तुझे सम्भाले रहता हूं और मैं ही तुझसे कहता हूं, ‘मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा।’
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 41
10मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
11देख, जो तुझसे क्रोधित हैं वे सब लज्जित और अपमानित होंगे। जो तुझसे लड़ते हैं वे नष्ट हो जाएंगे, हां मिट जाएंगे।
12जो तुझसे लड़ते-झगड़ते हैं उन्हें ढूंढ़ने पर भी तू न पाएगा। जो तुझसे युद्ध करते हैं वे मर मिटेंगे, उनका अस्तित्व भी न रहेगा।
13क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तेरा दाहिना हाथ पकड़े हुए तुझे सम्भाले रहता हूं और मैं ही तुझसे कहता हूं, ‘मत डर, मैं तेरी सहायता करूंगा।’
14हे कीड़े समान याकूब, हे इस्राएल के मनुष्यो, डरो मत। यहोवा की यह वाणी हैः “मैं तेरी सहायता करूंगा। इस्राएल का पवित्र ही तेरा छुड़ाने वाला है।
15देख, मैंने तुझे एक नया, दोधारी, तेज दांवने का हेगँा ठहराया है। तू पर्वतों को दांवकर चूर-चूर कर देगा और पहाड़ियोें को भूसा बना डालेगा।
16तू उनको फटकेगा और पवन उन्हें उड़ा ले जाएगी तथा आंधी उन्हें तितर-बितर कर देगी, परन्तु तू यहोवा में मग्न होगा, और इस्राएल का पवित्र ही तेरे गर्व का कारण होगा।
संबंधित पद
- यशायाह 41:10
मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हू। इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हू। मैं तुझे दृढ़ करूंगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूंगा, और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे सम्भाले रहूंगा।
- यशायाह 42:6
“मैं यहोवा हूं, मैंने तुझे धार्मिकता में बुलाया है, मैं तेरा हाथ थामकर तेरी रक्षा भी करूंगा, और मैं तुझे प्रजा के लिए वाचा तथा जातियों के लिए प्रकाश ठहराऊंगा,
- 2 तीमुथियुस 4:17
परन्तु प्रभु मेरे साथ खड़ा हुआ और उसने मुझे सामर्थ दी कि सुसमाचार का मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो जिस से सब अन्य जातियां सुने। मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).