Loading account

यशायाह 55:8

यहोवा कहता है, “मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न ही तुम्हारे मार्ग और मेरे मार्ग एक जैसे है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 55

5देख, तू एक ऐसी जाति को बुलाएगा जिसे तू नहीं जानता, और एक देश जो तुझे नहीं जानता तेरे पास दौड़ा आएगा। उसके लोग तेरे परमेश्वर यहोवा और इस्राएल के पवित्र के कारण यह करेंगे, क्योंकि उसने तुझे महिमा दी है।”

6जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो।

7दुष्ट अपनी चाल-चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा की ओर फिरे, और वह उस पर दया करेगा, हां हमारे परमेश्वर की ओर, क्योंकि वह पूरी रीति से क्षमा करेगा।

8यहोवा कहता है, “मेरे विचार और तुम्हारे विचार एक समान नहीं हैं, न ही तुम्हारे मार्ग और मेरे मार्ग एक जैसे है।

9क्योंकि मेरे और तुम्हारे मार्गों में और मेरे और तुम्हारे सोच-विचारों में आकाश और पृथ्वी का अन्तर है।

10जिस प्रकार आकाश से वर्षा और हिम गिरते हैं और पृथ्वी को सींचे बिना वापस नहीं जाते और भूमि को उपजाऊ और फलदाई बनाते हैं जिससे बोने वाले को बीज और खाने वाले को रोटी मिलती है,

11उसी प्रकार मेरे मुंह से निकलने वाला वचन होगा। वह व्यर्थ ठहरकर मेरे पास न लौटेगा, वरन् मेरी इच्छा पूरी करेगा और जिस काम के लिए मैंने उसको भेजा है उसे पूरा करके ही लौटेगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 55

संबंधित पद

  • होशे 14:9

    जो बुद्धिमान हो वही इन बातों को समझे, जो समझदार हो वह इन बातों को जाने। यहोवा के मार्ग सीधे हैं। धर्मी उनमें चलते रहेंगे, परन्तु अधर्मी उनमें ठोकर खाकर गिर पड़ेंगे।

  • यहेजकेल 18:29

    परन्तु इस्राएल का घराना कहता है कि प्रभु का व्यवहार उचित नही। हे इस्राएल के घराने, क्या मेरा व्यवहार उचित नहीं? क्या स्वयं तुम्हारे व्यवहार ही अनुचित नहीं?

  • दानिय्येल 4:37

    “अब मैं नबूकदनेस्सर, स्वर्ग के राजा की प्रशंसा, स्तुति और महिमा करता हूं, क्योंकि उसके सब कार्य सच्चे और उसके मार्ग न्यायोचित हैं, और वह अभिमानियों को दीन करने में समर्थ है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).