याकूब 2:17
वैसे ही विश्वास भी, यदि उसके साथ कार्य न हो, तो अपने आप में मृतक है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: याकूब 2
14हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि मैं विश्वास करता हूं, पर कर्म न करे, तो इस से क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास उसका उद्धार कर सकता है?
15यदि किसी भाई या बहिन के पास कपड़े न हों और उन्हें प्रतिदिन के भोजन की आवश्यकता हो,
16और तुम में से कोई उनसे कहे, “कुशल से चले जाओ, गरम और तृप्त रहो,” पर उन्हें वह वस्तु न दे जो उनके शरीर के लिए आवश्यक है तो क्या लाभ?
17वैसे ही विश्वास भी, यदि उसके साथ कार्य न हो, तो अपने आप में मृतक है।
18परन्तु कोई कह सकता है, “तुम विश्वास करते हो और मैं कार्य करता हू। तुम मुझे अपना विश्वास बिना कार्य के दिखाओ, और मैं अपना विश्वास तुम्हें अपने कार्यों द्वारा दिखाऊंगा।”
19तुम्हारा विश्वास है कि परमेश्वर एक ही है तो तुम ठीक करते होः दुष्टात्माएं भी विश्वास करती और थरथराती है।
20परन्तु हे मूर्ख, क्या तू इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं कि कार्य के बिना विश्वास व्यर्थ है?
संबंधित पद
- याकूब 2:26
अतः जैसे शरीर आत्मा के बिना मृतक है, ठीक वैसे ही विश्वास भी कार्य बिना मृतक है।
- 2 पतरस 1:5–9
इसी कारण से प्रयत्नशील होकर, अपने विश्वास में सद्गुण तथा सद्गुण में ज्ञान,
- याकूब 2:19–20
तुम्हारा विश्वास है कि परमेश्वर एक ही है तो तुम ठीक करते होः दुष्टात्माएं भी विश्वास करती और थरथराती है।
- याकूब 2:14
हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि मैं विश्वास करता हूं, पर कर्म न करे, तो इस से क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास उसका उद्धार कर सकता है?
- 1 कुरिन्थियों 13:13
पर अब विश्वास, आशा, प्रेम, ये तीनों स्थायी हैं, परन्तु इनमें सबसे बड़ा प्रेम है।
- 1 तीमुथियुस 1:5
परन्तु इस आदेश का अभिप्राय यह है कि पवित्र हृदय और शुद्ध विवेक तथा निष्कपट विश्वास से प्रेम उत्पन्न हो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).