Loading account

याकूब 2:26

अतः जैसे शरीर आत्मा के बिना मृतक है, ठीक वैसे ही विश्वास भी कार्य बिना मृतक है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 2

23और पवित्रशास्त्र का यह लेख पूर्ण हुआः “इब्राहीम ने परमेश्वर पर विश्वास किया और यह विश्वास उसके लिए धार्मिकता गिना गया,” तथा वह परमेश्वर का मित्र कहलाया।

24अतः तुम देखते हो कि मनुष्य केवल विश्वास से नहीं, वरन् कर्मों से धर्मी ठहराया जाता है।

25वैसे ही राहाब वेशया भी, जब उसने दूतों को अपने घर में उतारा और दूसरे मार्ग से विदा किया, तो क्या कार्यों से धर्मी न ठहरी?

26अतः जैसे शरीर आत्मा के बिना मृतक है, ठीक वैसे ही विश्वास भी कार्य बिना मृतक है।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 2

संबंधित पद

  • याकूब 2:20

    परन्तु हे मूर्ख, क्या तू इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं कि कार्य के बिना विश्वास व्यर्थ है?

  • याकूब 2:17

    वैसे ही विश्वास भी, यदि उसके साथ कार्य न हो, तो अपने आप में मृतक है।

  • याकूब 2:14

    हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि मैं विश्वास करता हूं, पर कर्म न करे, तो इस से क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास उसका उद्धार कर सकता है?

  • सभोपदेशक 12:7

    तब मिट्टी जैसी थी, वैसी ही मिट्टी में मिल जाएगी, और आत्मा अपने देने वाले परमेश्वर के पास लौट जाएगा।

  • प्रेरितों के काम 7:59–60

    जब वे पथराव कर रहे थे तो स्तिफनुस ने प्रार्थना की, ‘‘हे प्रभु, मेरी आत्मा को ग्रहण कर!”

  • अय्यूब 34:14–15

    यदि परमेश्वर इस बात का निश्चय कर लेता, कि मैं अपना आत्मा और अपना श्वास अपने में समेट लूंगा

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).