Loading account

यिर्मयाह 1:5

“गर्भ में तेरी रचना करने से पूर्व मैं तुझे जानता था, और तेरे उत्पन्न होने से पहले मैंने तेरा अभिषेक किया। मैंने तुझे जाति-जाति के लिए नबी नियुक्त किया है।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 1

2आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के दिनों में अर्थात् उसके राज्य के तेरहवें वर्ष में यहोवा का वचन उसके पास पहुंचा;

3और योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के दिनों में तथा योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के अन्त तक भी, अर्थात् उसी वर्ष के पांचवें महीने तक पहुंचता रहा, जब तक यरूशलेम-वासी बन्धुवाई में न चले गए।

4यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचाः

5“गर्भ में तेरी रचना करने से पूर्व मैं तुझे जानता था, और तेरे उत्पन्न होने से पहले मैंने तेरा अभिषेक किया। मैंने तुझे जाति-जाति के लिए नबी नियुक्त किया है।”

6तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा! देख, मैं तो बोलना भी नहीं जानता क्योंकि मैं अभी बालक ही हू।”

7परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, “मत कह कि मैं बालक हूं, क्योंकि जहां कहीं मैं तुझे भेजूं, वहां तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूं, वही तू कहेगा।

8तू उनसे भयभीत न हो, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिए मैं तेरे साथ हूं,” यहोवा की यही वाणी है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 1

संबंधित पद

  • यशायाह 49:1

    हे द्वीपो, मेरी सुनो, और दूर-दूर देश के लोगो, ध्यान दो। यहोवा ने मुझे गर्भ से ही बुलाया, जब मैं मां के पेट में था तभी उसने मेरा नाम बताया।

  • गलातियों 1:15–16

    परन्तु परमेश्वर, जिसने मुझे माता के गर्भ ही से नियुक्त किया और अपने अनुग्रह से मुझे बुलाया,

  • रोमियों 8:29

    क्योंकि जिनके विषय में उसे पूर्वज्ञान था, उसने उन्हें पहले से ठहराया भी कि वे उसके पुत्र के स्वरूप में हो जाएं, जिससे कि वह बहुत-से भाइयों में पहलौठा ठहरे;

  • यशायाह 49:5

    यहोवा ने मुझे गर्भ ही से इसलिए रचा कि मैं उसका दास होकर याकूब को उसकी ओर फेर लाऊं, जिससे कि इस्राएल उसके पास इकट्ठा हो सके-क्योंकि यहोवा की दृष्टि में मैं आदरयोग्य ठहरा हूं, और मेरा परमेश्वर मेरा बल है-

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).