Loading account

पुराना नियम · यिर्मयाह · अध्याय 43 / 52

यिर्मयाह 43

1परन्तु ऐसा हुआ कि जब यिर्मयाह जिसको उनके परमेश्वर ने भेजा था सब लोगों को उनके परमेश्वर यहोवा का सब वचन अर्थात् ये सारी बातें सुना चुका,

2तब होशाया का पुत्र अजर्याह और कारेह के पुत्र योहानान और सब हठीले पुरफ़षोें ने यिर्मयाह से कहा, “तू झूठ बोल रहा है! हमारे परमेश्वर यहोवा ने तुझे यह कहने नहीं भेजा कि तुम मिस्र में रहने के लिए प्रवेश न करना;

3परन्तु नेरिय्याह का पुत्र बारूक तुझे हमारे विरफ़द्ध भड़का रहा है कि हम कसदियों के हाथ सौंपे जाएं कि वे हमें मार डालें अथवा बन्दी बनाकर बेबीलोन ले जाए।”

4अतः कारेह के पुत्र योहानान और सेना के सब प्रधानों तथा सब लोगों ने यहोवा के इस वचन को अर्थात् वे यहूदा देश में ही रहें, न माना।

5परन्तु कारेह के पुत्र योहानान और सेना के सब प्रधान यहूदा के उन समस्त बचे हुए लोगों को जो सब देशों से जहां वे तितर-बितर हो गए थे यहूदा देश में बसने के अभिप्राय से लौट आए थे अपने साथ ले गए, अर्थात्

6पुरफ़षों, स्रियों, बच्चों, राजकुमारियों और प्रत्येक व्यक्ति को जिसे अंगरक्षकों के प्रधान नबूजरदान ने अहीकाम के पुत्र तथा शापान के पोते गदल्याह को सौंपा था यिर्मयाह नबी और नेरिय्याह के पुत्र बारूक सहित ले गए।

7यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन करके वे मिस्र देश में आ गए और तपन्हेस तक पहुंचे।

8तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास तपन्हेस में पहुंचाः

9“अपने हाथों में कुछ बड़े पत्थर लेकर ईंट के उस चबूतरे में जो तपन्हेस में फि़रौन के भवन के द्वार के पास है कुछ यहूदियों के सामने गारे में छिपा दे,

10तब उनसे कह कि इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः देखो, मैं अपने सेवक बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर को भेजूंगा और मैं इन्हीं पत्थरों के ऊपर जिन्हें मैंने छिपाया है उसका सिंहासन स्थापित करूंगा और वह अपना छत्र इन्हीं के ऊपर तनवाएगा।

11वह आकर मिस्र देश को ऐसा मारेगा कि जो मरने के लिए हैं वे मृत्यु को, जो बन्धुवाई के लिए हैं वे बन्धुवाई में, और जो तलवार के लिए हैं वे तलवार को सौंप दिए जाएंगे।

12और मैं मिस्र के देवालयों में आग लगाऊंगा और वह उन्हें फुंकवा देगा और बन्दी बना कर ले जाएगा। वह अपने को मिस्र देश से ऐसे लपेट लेगा जैसे चरवाहा अपने वस्त्रों से अपने को लपेट लेता है और वह वहां से बेखटके चला जाएगा।

13वह सूर्य देवता के मन्दिर की लाटों को जो मिस्र देश में है तुड़वा डालेगा और मिस्र के देवालयों को आग से फुंकवा देगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)