यूहन्ना 10:27
मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 10
24अतः यहूदियों ने उसके चारों ओर इकट्ठे होकर उससे कहा, “तू हमें कब तक दुविधा में रखेगा? यदि तू मसीह है तो हमसे साफ-साफ कह दे।”
25यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुमसे कह दिया परन्तु तुम विश्वास नहीं करते; जो कार्य मैं अपने पिता के नाम से करता हूँ, वे ही मेरे विजय में साक्षी देते है।
26परन्तु तुम विश्वास नहीं करते क्योंकि तुम मेरी भेड़ों में से नहीं हो।
27मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
28मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
29मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे दिया है, सबसे महान् है, और कोई भी उन्हें पिता के हाथों से नहीं छीन सकता।
30मैं और पिता एक है।”
संबंधित पद
- यूहन्ना 10:16
मेरी और भी भेड़ें हैं जो इस भेड़शाला की नही। मुझे उनको भी लाना अवश्य है, और वे मेरी आवाज़ सुनेंगी; तब उनका एक ही झुंड और एक ही चरवाहा होगा।
- यूहन्ना 10:14
अच्छा चरवाहा मैं हूँ; मैं अपनी भेड़ों को जानता हूँ, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं-
- प्रकाशितवाक्य 3:20
देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हू। यदि कोई मेरी आवाज़ सुनकर द्वार खोले तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा और वह मेरे साथ।
- 1 कुरिन्थियों 8:3
परन्तु यदि कोई परमेश्वर से प्रेम करता है तो परेशवर उसे जानता है।
- यूहन्ना 10:3–4
द्वारपाल उसके लिए द्वार खोलता है और भेड़ें उसकी आवाज़ पहचानती हैं, और वह अपनी भेड़ों को नाम ले-लेकर पुकारता है और उन्हें बाहर ले जाता है।
- इब्रानियों 3:7
अतः जैसा पवित्र आत्मा कहता है, “यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).