Loading account

यूहन्ना 3:5

यीशु ने उत्तर दिया, “मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि तब तक कोई जल और आत्मा से न जन्मे, वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 3

2उसने रात को यीशु के पास आकर कहा, “हे रब्बी, हम जानते हैं कि तू परमेश्वर की ओर से आया हुआ गुरु है, क्योंकि इन चिह्नों को जो तू दिखाता है कोई नहीं दिखा सकता जब तक कि परमेश्वर उसके साथ न हो।”

3यीशु ने उत्तर देते हुए उससे कहा, “मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि जब तक कोई नया जन्म न ले, वह परमेश्वर का राज्य नहीं देख सकता।”

4नीकुदेमुस ने उससे कहा, “बूढ़ा आदमी कैसे जन्म ले सकता है? क्या वह अपनी माता के गर्भ में दूसरी बार प्रवेश करके जन्म ले सकता है?”

5यीशु ने उत्तर दिया, “मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि तब तक कोई जल और आत्मा से न जन्मे, वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।

6जो शरीर से जन्मा है वह शरीर है, और जो आत्मा से जन्मा है वह आत्मा है।

7आशचर्य न कर कि मैंने तुझसे कहा, ‘अवश्य है कि तू नया जन्म ले।’

8हवा जिधर चाहती है उधर चलती है और तू उसकी आवाज़ सुनता है, परन्तु यह नहीं जानता कि वह किधर से आती और किधर को जाती है। प्रत्येक जन जो आत्मा से जन्म लेता है वह ऐसा ही है।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 3

संबंधित पद

  • यहेजकेल 36:25–27

    तब मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा और तुम शुद्ध हो जाओगे; मैं तुम्हें तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूर्तियों से शुद्ध करूंगा।

  • इफिसियों 5:26

    कि उस को वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए,

  • प्रेरितों के काम 2:38

    पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।

  • 1 पतरस 3:21

    यह पूर्व संकेत बपतिस्मा का है, जिसका अर्थ शरीर के गन्दगी दूर करना नहीं, परन्तु शुद्ध विवेक से परमेश्वर के अधीन होना है। अब तो बपतिस्मा तुम्हें यीशु मसीह के पुनरुत्थान द्वारा बचाता है।

  • 1 कुरिन्थियों 6:11

    और तुम में से कुछ ऐसे ही थे, परन्तु तुम अब प्रभु यीशु मसीह के नाम में और हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा धोए गए, पवित्र किए गए और धर्मी ठहराए गए।

  • 1 यूहन्ना 5:6–8

    यह वही है जो जल और लहू के द्वारा आया, अर्थात् यीशु मसीह केवल जल द्वारा ही नहीं, वरन् जल और लहू द्वारा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).