योना 2:9
परन्तु मेैं धन्यवाद के गीत गा-गाकर तेरे लिए बलिदान चढ़ाऊंगा। जो मन्नत मैंने मानी है, उसे मैं पूरी करूंगा। उद्धार यहोवा ही से है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: योना 2
6मैं पहाड़ों की तलहटी तक उतर चुका था, भूमि के बन्धनों ने मुझे सदा के लिए जकड़ लिया था, परन्तु, हे यहोवा मेरे परमेश्वर, तूने मेरे प्राण को अधोलोक में से निकाल लिया है।
7जब मैं मूर्च्छित होने लगा, मैैंने यहोवा को स्मरण किया; और मेरी प्रार्थना तेरे पास वरन् तेरे पवित्र मन्दिर तक पहुंची।
8जो व्यर्थ मूर्तियों पर मन लगाते हैं, वे अपने करफ़णानिधान को त्याग देते है।
9परन्तु मेैं धन्यवाद के गीत गा-गाकर तेरे लिए बलिदान चढ़ाऊंगा। जो मन्नत मैंने मानी है, उसे मैं पूरी करूंगा। उद्धार यहोवा ही से है।”
10तब यहोवा ने महामच्छ को आज्ञा दी, और उसने योना को सूखी भूमि पर उगल दिया।
संबंधित पद
- सभोपदेशक 5:4–5
जब तू परमेश्वर के लिए कोई मन्नत माने तो उसे पूरा करने में विलम्ब मत करना क्योंकि वह मूर्खों से प्रसन्न नहीं होता। तू जो मन्नत माने उसे पूरा करना।
- इब्रानियों 13:15
अतः हम यीशु के द्वारा स्तुतिरूपी बलिदान परमेश्वर को सर्वदा चढ़ाया करें, अर्थात् उन होठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते है।
- होशे 14:2
यहोवा के पास लौट आ और उससे बातें कर। उससे कह, “सब अधर्म दूर कर और अनुग्रह से हमेें ग्रहण कर कि हम अपने होंठों की स्तुति अर्पित करे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).