पुराना नियम · यहोशू · अध्याय 12 / 24
यहोशू 12
1यरदन के उस पार सूर्योदय की ओर अर्नोन की घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक तथा पूर्व में सम्पूर्ण अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने हराकर उनके देशों को अपने अधिकार में कर लिया वे ये हैं:
2एमोरियों का राजा सीहोन जो हेशबोन में रहकर अर्नोन घाटी के छोर के अरोएर अर्थात् घाटी के मध्य से लेकर अम्मोनियों की सीमा यब्बोक नदी तक आधे गिलाद
3और अराबा पर राज्य करता था अर्थात् किन्नेरेत सागर के पूर्वी तट से लेकर अराबा सागर जो लवण सागर भी कहलाता है, और पूर्व की ओर बेत-शिमोत तथा दक्षिण में पिसगा की ढलान के नीचे तक राज्य करता था।
4फिर बाशान के राजा ओग का राज्य, जो बचे हुए रपाइयों में से एक था। वह अश्तारोत तथा एद्रेई में निवास करता था।
5वह हेर्मोन पर्वत, सलका, और गशूरियों तथा माकाइयों की सीमाओं तक सम्पूर्ण बाशान पर और हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक आधे गिलाद पर राज्य करता था।
6यहोवा के दास मूसा और इस्राएलियों ने उनको हरा दिया, और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों, गादियों तथा मनश्शे के आधे गोत्र वालों को निज भाग होने के लिए दे दिया।
7यरदन के पश्चिम की ओर लेबनोन की तराई में बालगात से लेकर सेईर की चढ़ाई पर हालाक पर्वत तक के देशों के राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने हराया; और यहोशू ने उनका देश इस्राएलियों को उनके गोत्रों और कुलों के अनुसार निज भाग होने के लिए दे दिया।
8पहाड़ी प्रदेश, निचली भूमि के प्रदेश, अराबा, पहाड़ की ढलानें, मरुस्थल और नेगेव-जिनमें हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्जी, हिव्वी और यबूसी रहा करते थे और उनके राजा ये थेः
9एक, यरीहो का राजा; एक, बेत-एल के पास के ऐ का राजा;
10एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा;
11एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा;
12एक, एग्लोन का राजा; एक, गेजेर का राजा;
13एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा;
14एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा;
15एक लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;
16एक, मक्केदा का राजा; एक, बेत-एल का राजा;
17एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा;
18एक, अपेक का राजा एक, लश्शेरोन का राजा;
19एक, मादोन का राजा; एक, हासोर का राजा;
20एक, शिम्रोेन-मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा;
21एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दो का राजा;
22एक, केदेश का राजा; एक, कर्मेल के योकनाम का राजा;
23एक, दोर की ऊंचाइयों में के दोर का राजा; एक, गिलगाल के गोयीम का राजा;
24एक, तिर्सा का राजा; इस प्रकार कुल इकतीस राजा हुए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)